• 10/06/2025

शहीद आकाश राव को बेटे ने दी मुखाग्नि, बिलखती पत्नी ने दी ऐसे अंतिम विदाई, छलक पड़ी सभी की आंखें

शहीद आकाश राव को बेटे ने दी मुखाग्नि, बिलखती पत्नी ने दी ऐसे अंतिम विदाई, छलक पड़ी सभी की आंखें
Spread the love

सुकमा में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में शहीद हुए एडिशनल SP आकाश राव गिरिपुंजे का अंतिम संस्कार रायपुर के महादेवघाट मुक्तिधाम में पूरे सम्मान के साथ किया गया। उनके बेटे ने मुखाग्नि दी, जबकि परिजनों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले, माना पुलिस बटालियन में शहीद आकाश को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनकी पत्नी ने रोते हुए सैल्यूट किया, वहीं माता-पिता का गम बिलखते हुए छलक पड़ा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उनके मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी।

अंतिम यात्रा में कलेक्टर सहित कई अधिकारी और भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान “जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” के नारे गूंजते रहे। शहीद आकाश रायपुर के कुशालपुर क्षेत्र के निवासी थे और सुकमा में एडिशनल SP के रूप में तैनात थे। उनका परिवार, जिसमें माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, रायपुर में रहता है।

 

Related post

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ स्वीकृत

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति,…

Spread the love00 दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम 00 किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों…
CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला लगाकर लौट गई पुलिस, 2 घंटे बाद खोला दरवाजा तो नजारा देख रह गई हैरान

CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला…

Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ बेमेतरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस को भी कटघरे में खड़ा…
CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा, सरकारी शिक्षिका और क्लर्क को मिल रहा था लाभ

CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक से बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जांच…