• 27/09/2023

ट्रेन हादसा: पटरी छोड़ प्लेटफॉर्म में दौड़ने लगी ट्रेन, स्टेशन में मच गई भगदड़

ट्रेन हादसा: पटरी छोड़ प्लेटफॉर्म में दौड़ने लगी ट्रेन, स्टेशन में मच गई भगदड़
Spread the love

उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन में बीती रात एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। ट्रेन को तेज रफ्तार में प्लेटफॉर्म की ओर आते देख वहां मौजूद यात्रियों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान ट्रेन तकरीबन 30 मीटर से ज्यादा प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। गनीमत यह थी कि वहां ओएचई लाइन का खंबा था, जिससे टकराकर ट्रेन रुक गई। मामले में अधिकारियों ने अपनी जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार लोकल ट्रेन शूकर बस्ती से चलकर तकरीबन रात्रि 10 बजे के आसपास मथुरा स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन से सभी सवारियां उतर चुकी थी। जिसके बाद ट्रेन को शंटिंग किया जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन की स्पीड अचानक से बढ़ गई और वह एंडिंग पॉइंट तोड़ते हुए सीधे प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर चढ़ गई। घटना से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।

वहीं जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जीआरपी, आरपीएफ के साथ ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच के लिए रेलवे ने हाई लेवल कमेटी का गठन किया है। हादसे की वजह मानवीय भूल थी या फिर तकनीकी समस्या। जांच के बाद ही इसका पता चल पाएगा।

Related post

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों…

Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की डेट अभी तय नहीं है। यह 30…
रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार का खास जोर

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार…

Spread the loveबांदा :- केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का ऐलान…
EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF का पैसा

EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप…

Spread the loveनई दिल्ली :- नौकरी बदलने पर पुरानी कंपनी के प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा नए खाते में ट्रांसफर कराने…