• 30/03/2026

महापौर मीनल चौबे ने पेश किया नगर निगम 2026-27 का बजट, जानिए क्या कुछ है खास

महापौर मीनल चौबे ने पेश किया नगर निगम 2026-27 का बजट, जानिए क्या कुछ है खास
Spread the love

रायपुर। नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट आज महापौर मीनल चौबे ने 2130 करोड़ 35 लाख 13 हजार रुपए का बजट  सदन में पेश किया। इस बजट को शहर के विकास और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

बजट पेश करने से पहले महापौर मीनल चौबे ने सभापति और नेता प्रतिपक्ष को बजट की प्रति सौंपी। इसके बाद सदन में उनका बजट अभिभाषण शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने नगर विकास, स्वच्छता, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को रखा। इस बजट से शहर में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 महापौर ने अपने अभिभाषण में कहा कि, पंडरी और नरैया तालाब में वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाया जाएगा। वहीं बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए 140 लाख की लागत से 268 कैमरे लगाए गए। नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी और यूथ हॉस्टल बनाया जाएगा। शंकर नगर और डूमरतराई में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट बनेगा। इसके निर्माण के लिए निगम 100 करोड़ का म्युनिसिपल बांड जारी करेगा। इसके अलावा नगर निगम मुख्यालय और पंडरी में ऑटोमैटिक पार्किंग बनेगी।

इसके अलावा नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी और यूथ हॉस्टल बनाया जाएगा। शहर में नए सार्वजनिक शौचालय और सामुदायिक भवन भी बनाए जाएंगे। शहीद स्मारक परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगाई जाएगी लिफ्ट। राजधानी के सभी जोन में दो उद्यानों का होगा सौंदर्यीकरण।

Related post

वीबी जीरामजी लागू होते ही पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात, मजदूरी दर में हुई 13 प्रतिशत की वृद्धि

वीबी जीरामजी लागू होते ही पहले ही दिन श्रमिकों…

Spread the loveरायपुर। वीबी जी राम जी के लागू होने के पहले दिन ही श्रमिकों को बड़ी सौगात प्राप्त हुई है। जहां…
नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान, अगस्त में होंगे एग्जाम, रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान, अगस्त में…

Spread the loveनई दिल्ली।  एमबीबीएस के बाद जो डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स आगे पोस्ट ग्रेजुएशन मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं,…
शिक्षा में AI का प्रभावी उपयोग और मजबूत परीक्षा प्रणाली समय की आवश्यकता : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

शिक्षा में AI का प्रभावी उपयोग और मजबूत परीक्षा…

Spread the loveनई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति के सदस्य  बृजमोहन…