• 21/03/2023

‘मीडिया मुगल’ रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में रचाने जा रहे हैं 5वीं शादी, जानिए कौन हैं वो

‘मीडिया मुगल’ रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में रचाने जा रहे हैं 5वीं शादी, जानिए कौन हैं वो
Spread the love

मीडिया मुगल के नाम से मशहूर रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में एक बार फिर शादी रचाने जा रहे हैं। मर्डोक 66 वर्षीय एन लेस्ली स्मिथ के साथ शादी करेंगे। दोनों ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। मर्डोक की यह पांचवी शादी होगी।

लेस्ली के पति चेस्टर स्मिथ की 14 साल पहले मौत हो गई थी।मर्डोक ने बताया कि लेस्ली के साथ उनकी मुलाकात पिछले साल सितंबर में कैलिफोर्निया में आयोजित एक कार्यक्रम में हुई थी।

न्यूयॉर्क पोस्ट के साथ अपनी खुशी साझा करते हुए मर्डोक ने खुलासा किया कि लेस्ली कहीं उनके शादी का प्रस्ताव ठुकरा न दे। इस बात को लेकर को पहले डरे हुए थे। लेकिन बाद में हिम्मत करके उन्होंने लेस्ली के सामने प्रस्ताव रखा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

आपको बता दें अरबपति मीडिया व्यवसाई अब तक चार शादी कर चुके हैं। अगस्त 2022 में उन्होंने अपनी चौथी पत्नी जेरी हॉल को तलाक दिया था। मर्डोक को पिछली शादियों से 6 बच्चे हैं।

मर्डोक ने इन-इन महिलाओं से की शादी

पिट्रिसिया बुकर – मर्डोक की पहली शादी तब हुई थी जब वे 25 साल के थे। पेट्रिसिया बुकर उनकी पहली पत्नी थीं। दोनो की शादी तकरीबन 11 साल चली। 1967 में दोनों ने डायवोर्स ले लिए। उनके 1 बच्चा था।

एना टोर्व – मर्डोक की दूसरी शादी पत्रकार एना टोर्व से हुई। टोर्व डेली मिरर में रिपोर्टर। शादी के 32 साल बाद 1999 में दोनों अलग हो गए। दोनों के 3 बच्चे हैं।

वेंडी डेंग –

मर्डोक ने तीसरी शादी अपने से 30 साल छोटी चीनी मूल की व्यवसाई वेंडी डेंग से की थी। 14 साल तक दोनों शादी के बंधन में साथ रहने के बाद अलग हो गए थे। दोनों के 2 बच्चे हैं।

डेरी हॉल – मर्डोक ने चौथी शादी पूर्व सुपरमॉडल डेरी हॉल के साथ साल 2016 में की थी।

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…