• 02/03/2026

छत्तीसगढ़ अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति की बैठक सम्पन्न….

छत्तीसगढ़ अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति की बैठक सम्पन्न….
Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विधि एवं विधायी तथा शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में तथा सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  धरमलाल कौशिक की विशेष उपस्थित में सम्पन्न हुई।

बैठक में महाधिवक्ता  विवेक शर्मा, प्रमुख सचिव विधि एवं विधायी विभाग सुषमा सावंत, अधिवक्ता शैलेन्द्र दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील ओटवानी, छत्तीसगढ़ अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति के अन्य सदस्य सहित भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम, वित्त तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

अधिवक्ताओं के हितों एवं कल्याण के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा, पेंशन, नए अधिवक्ताओं के मानदेय, चिकित्सा बीमा, अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु मृत्युदावा राशि का प्रावधान सहित छत्तीसगढ़ अधिवक्ता संरक्षण विधेयक के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

Related post

राज्यपाल रमेन डेका से राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल रमेन डेका से राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष…

Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा ने…
नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी…

Spread the love मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई…
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें – मुख्य सचिव

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण…

Spread the love00 समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर जवाबदेही के साथ करें कार्रवाई 00 धान खरीदी नीति, जल जीवन मिशन, डिजिटल…