• 13/01/2025

NSUI का सदस्यता अभियान शुरू, सोनू साहू बनाए गए सदस्यता अभियान के दुर्ग के संभाग प्रभारी

NSUI का सदस्यता अभियान शुरू, सोनू साहू बनाए गए सदस्यता अभियान के दुर्ग के संभाग प्रभारी
Spread the love

एनएसयूआई पूरे प्रदेश में एक लाख नए सदस्य बनाने जा रही है। इसके लिए सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। इसका लक्ष्य प्रदेश के सभी कालेजों के छात्रों को संगठन से जोड़ना है। शनिवार को हुई प्रेसवार्ता में प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा, इस अभियान के तहत एनएसयूआई के पदाधिकारी प्रदेश के हर कॉलेज कैंपस में जाकर छात्रों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे। जिसके लिए प्रदेश पांच संभागों में प्रभारी नियुक्त किया गया है

जिसके तहत दुर्ग संभाग में सदस्यता अभियान के लिए संगठन द्वारा एन एस यू आई प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू को दुर्ग संभाग में सदस्यता अभियान कि मॉनिटरिंग कि जिम्मेदारी सौंपकर प्रभारी नियुक्त किया गया है

सोनू साहू ने बताया कि छात्रों को संगठन से जोड़ने के साथ ही छात्रों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगे। संगठन के मुताबिक, यह कदम छात्रों के अधिकारों की रक्षा और भाजपा सरकार की छात्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए है। कॉलेज कैंपस के जरिए छात्रों को संगठन से जोड़ते हुए उनकी मूलभूत समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा।

महाविद्यालय स्तर पर भी सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

सदस्यता अभियान का शुभारंभ के साथ सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता से काम करने का आह्वान किया जाएगा। निकाय चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य एनएसयूआई पदाधिकारी करेंगे। एक लाख नए सदस्य बनाने संबंधित यह अभियान 11 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। शनिवार को राजीव भवन रायपुर में सदस्यता अभियान का पोस्टर विमोचन किया गया।

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…