• 17/05/2024

चार उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे! 15 जिंदा कारतूस- 9mm पिस्तौल बरामद

चार उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे! 15 जिंदा कारतूस- 9mm पिस्तौल बरामद
Spread the love

मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने मणिपुर के थौबल जिले से कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल वॉर ग्रुप) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि प्रतिबंधित संगठन कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल वॉर ग्रुप) के चार उग्रवादियों को मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने थौबल जिले में गिरफ्तार किया है।

खुफिया जानकारी पर चलाया अभियान

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘उग्रवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए यारीपोक बाजार इलाके में एक ज्वाइंट अभियान शुरू किया गया। इस दौरान गुरुवार को आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बरामद किया गोला बारूद

अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पांच मोबाइल हैंडसेट, 15 जिंदा राउंड कारतूस के साथ दो 9 मिमी पिस्तौल, पांच डिमांड लेटर, और गोला बारूद जब्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने गुरुवार को इंफाल पश्चिम जिले से प्रतिबंधित संगठन केसीपी (ताइबंगनबा) संगठन के एक सक्रिय सदस्य को भी पकड़ा।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार उग्रवादी इंफाल इलाके में पाओना और थंगल बाजार में स्थित दुकानों से पैसे की उगाही में शामिल था, उसके कब्जे से 32 पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस जब्त किया गया है।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…