• 10/09/2024

भारी बारिश के बाद भी नहीं गिरा शिव जी का प्राचीन मंदिर, धराशाई हो गया 100 साल पुराना इमली का पेड़…लोग मान रहे चमत्कार

भारी बारिश के बाद भी नहीं गिरा शिव जी का प्राचीन मंदिर, धराशाई हो गया 100 साल पुराना इमली का पेड़…लोग मान रहे चमत्कार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से अस्त-व्यस्त जनजीवन के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बलौदाबाजार के पलारी में भारी बारिश के कारण एक बड़ा इमली का पेड़ गिरने के बाद भी 1200 साल पुराना सिद्धेश्वर मंदिर ज्यों का त्यों खड़ा रहा। ऐसे में लोगों में मंदिर के प्रति आस्था देखने को मिल रही है।

तेज बारिश से मंदिर परिसर में एक विशाल इमली का पेड़ मंदिर की विपरीत दिशा में गिरा। मंदिर परिसर में इमली का सौ साल पुराना पेड़ था, जो भारी बारिश के कारण बीती रात धराशाई हो गया है।

मंदिर से पेड़ की दूरी मात्र 10 मीटर होगी। वहीं पेड़ गिरने से मंदिर के बाहर पूजा सामग्री की पूरी दुकान ध्वस्त हो गई लेकिन मंदिर को कोई हानि नहीं पहुंची। सिद्धेश्वर मंदिर में लोगों की काफी आस्था है। जिसे भारतीय पुरातत्व विभाग ने संरक्षित रखा है। मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में लगी हुई है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…