• 18/07/2024

गुंडों का आतंक! सरेआम युवक की बेरहमी से पिटाई, मदद के लिए लगाता रहा गुहार

गुंडों का आतंक! सरेआम युवक की बेरहमी से पिटाई, मदद के लिए लगाता रहा गुहार

Follow us on Google News

रायपुर के गुढ़ियारी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें गुंडे बेसबॉल बैट से युवक की बेदम पिटाई कर रहे हैं। युवक मदद की गुहार लगाता रहा। युवक मदद के लिए जितना चिल्लाता है गुंडे उसकी उतनी ही पिटते है। युवक को इतना मारा कि वह बेहोश हो गया।

 

पुलिस के मुताबिक उसे मरा हुआ समझकर दूर फेंक कर चले गए।वारदात को चार गुंडों ने मिलकर अंजाम दिया है।युवकी की पिटाई करने वाले गुंडों का अब तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है।पुलिस ने ये जरुर दावा किया है कि वो गुंडों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

 

शहर के पॉश इलाके गुढ़ियारी में युवक की बेसबॉल बैट से पिटाई किए जाने की घटना से लोग दहशत में हैं।सरकार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रही है।घायल युवक का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।गुढ़ियारी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास और अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है‌।आरोपियों की तलाश की जा रही है।