• 19/06/2024

किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, इन 14 फसलों की MSP बढ़ी

किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, इन 14 फसलों की MSP बढ़ी
Spread the love

केन्द्र की मोदी सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक में धान, रागी, ज्वार, बाजरा, मक्का और कपास सहित 14 खरीफ फसलों पर समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दे दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने इसकी घोषणा की।

सरकार ने धान के एमएसपी में 117 रुपये की बढ़ोत्तरी करते हुए 2300 रुपये कर दिया है। वहीं कपास के समर्थन मूल्य में 501 रुपये की बढ़ोत्तरी करते हुए कपास का समर्थन मूल्य 7121 रुपये, रागी का 4290, मूंग का 8682, तूअर दाल का 7550, उड़द का 7400, मूंगफली का तेल 6783 और मक्का का 2225 रुपये कर दिया गया है।

अश्वनी वैष्णव ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा कार्यकाल बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह किसानों के कल्याण के लिए कई निर्णयों के माध्यम से परिवर्तन के साथ निरंतरता पर केंद्रित है।”

उन्होंने बताया कि देश में दो लाख गोडाउन बनाने का काम चल रहा है। पहली दो टर्म में इकॉनोमी का बेस बना है। अब उस पर ग्रोथ अच्छा बना है। किसानों पर फोकस है।

इंफ्रास्ट्रक्चर

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पोर्ट एंड शिपिंग सेक्टर के लिए फैसला लिया गया है। पालघर के वधावन पोर्ट के लिए 76 हजार 200 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है। पूरे देश की जितनी क्षमता है उसके बराबर एक अकेली वधावन पोर्ट के लिए तैयार की जाएगी। पोर्ट की गहराई जितनी ज्यादा होगी उस हिसाब से वह महत्वपूर्ण होती है। नेचुरल ड्राफ्ट 20 मीटर है जो कि काफी अच्छा है। उनके कंसर्न को एड्रेस किया गया है। इस पोर्ट से 12 लाख रोजगार उत्पन्न होगा। मेगा कंटेनर शिप इसमें आएंगे। ये पोर्ट तैयार होने के बाद दुनिया के टॉप 10 पोर्ट में से एक होगा। मुंबई से इसकी दूरी 150 किमी है।

उन्होंने आगे कहा कि इस पोर्ट के निर्माण के लिए हर एक स्टेकहोल्डर से चर्चा की गई। डिजाइन में बदलाव हुआ और स्थानीय लोगों के फायदे के हिसाब से भी ये पार्ट बनाया जाएगा। इंडिया मिडिल ईस्ट कॉरेडोर का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। प्रोजेक्ट तो 60 साल पहले शुरू हुआ था लेकिन इसको गति पीएम मोदी ने दी। 9 कंटेनर टर्मिनल होंगे और मेगा कंटेनर पोर्ट होगा। कोस्ट गार्ड का एक बर्थ होगा, फ़्यूल का अलग बर्थ होगा। इसका पहला फेज 2029 में पूरा होगा।

एनर्जी सिक्योरिटी

उन्होंने आगे कहा कि भारत में पहली ऑफ शोर विंड एनर्जी का आज अप्रूवल हुआ है। कई देश इस टेक्नोलॉजी पर आगे बढ़ रहे हैं। पहला प्रोजेक्ट गुजरात में लगेगा जो 500 मेगावॉट का और दूसरा प्रोजेक्ट 500 मेगावॉट का तमिलनाडु में लगेगा। 7453 करोड़ रूपए की लागत इसकी लागत होगी। गुजरात में 4.5 रूपए के दाम से बिजली मिलेगी और तमिलनाडु को 4 रूपए के दाम से बिजली मिलेगी। समुद्र के अंदर केबल लगेंगे और उन्हें पोर्ट पर लैंड करना पड़ता है। 2 पोर्ट में लैंडिग की व्यव्स्था की जाएगी।

वाराणसी एयरपोर्ट का होगा विस्तार

उन्होंने आगे कहा कि एयरपोर्ट एक मॉडर्न एयरपोर्ट है। वाराणसी एयरपोर्ट की कैपेसिटी फुल है। वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट का विस्तार होगा। नया टर्मिनल बनाया जाएगा। रनवे को बढ़ाया जाएगा। 2870 करोड़ रुपए का ये प्रोजेक्ट है। इसको भारत की संस्कृति को दिखाने का माध्यम बनेगा। इस एय़रपोर्ट को ग्रीन एयरपोर्ट भी बनाया जाएगा।

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…