• 16/10/2024

मोदी सरकार ने किसानों को दिया दिवाली का तोहफा, गेहूं-सरसों सहित इस फसलों की बढ़ाई MSP

मोदी सरकार ने किसानों को दिया दिवाली का तोहफा, गेहूं-सरसों सहित इस फसलों की बढ़ाई MSP
Spread the love

मोदी सरकार ने किसानों को दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने रबी की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्यों (MSP) में बढ़ोत्तरी की है। केंद्र ने 2025-26 सीजन के  लिए रबी की 6 फसलों का न्यूनतम समर्थन बढ़ाने की घोषणा की है। जिसके तहत अलग-अलग फसलों के एमएसपी में वृद्धि  की गई है।

सरकार के इस कदम के बाद किसानों को उनकी फसलों के बेहतर दाम  मिल सकेंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “रबी फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई है। किसानों के कल्याण से जुड़ा आज सबसे बड़ा फैसला लिया गया। सरकार की सोच स्पष्ट है और किसानों के कल्याण पर पूरा ध्यान है। रबी विपणन सत्र के लिए एमएसपी को मंजूरी दे दी गई है। इस प्रक्रिया में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि कीमत लागत से पचास प्रतिशत अधिक होनी चाहिए। किसानों के उत्थान के लिए रबी फसल को लेकर फैसला लिया गया है। इसके लिए MSP में बढ़ोतरी की गई है।”

इन फसलों पर बढ़ी MSP

गेहूं का MSP ₹2,275 से बढ़ाकर ₹2,425 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसके साथ ही जौ का MSP ₹1,850 से बढ़ाकर ₹1,980 प्रति क्विंटल, चना का MSP ₹5,650 से ₹5,440 से प्रति क्विंटल, मसूर (लेंस) का MSP 6,425 से ₹6,700 प्रति क्विंटल, सरसों का MSP ₹5,650 से ₹5,950 प्रति क्विंटल, कुसुम (सफ्लॉवर) का MSP 5,800 से ₹5,940 प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

Related post

क्या महाराष्ट्र छोड़ दिल्ली की राजनीति में आएंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस?अटकलें तेज

क्या महाराष्ट्र छोड़ दिल्ली की राजनीति में आएंगे सीएम…

Spread the loveनई दिल्ली। देश की सियासी गलियारों में इन दिनों केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल और भारतीय जनता पार्टी की…
Aaj ka Panchang 18 August 2026: सावन महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 18 August 2026: सावन महीने के…

Spread the loveAaj ka Panchang 18 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…
Aaj ka Rashifal 18 August 2026: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 18 August 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 18 August 2026: चंद्रमा के तुला राशि में गोचर का प्रभाव आज सभी 12 राशियों के जीवन…