• 11/05/2025

4 दिन पहले मानसून देगा दस्तक, 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना, टूटेगा 16 साल का रिकॉर्ड

4 दिन पहले मानसून देगा दस्तक, 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना, टूटेगा 16 साल का रिकॉर्ड
Spread the love

इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून देश में तय समय से चार दिन पहले दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून 27 मई 2025 को केरल तट पर पहुंचेगा, जो सामान्य तारीख 1 जून से पहले है। अगर ऐसा हुआ तो यह 16 साल में पहली बार होगा जब मानसून इतनी जल्दी केरल में प्रवेश करेगा। इससे पहले 2009 में 23 मई, 2018 में 29 मई और 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

IMD के मुताबिक, मानसून 27 मई को केरल पहुंचने के बाद 8 जुलाई तक देश के अन्य राज्यों को कवर कर लेगा। सामान्य तौर पर मानसून 17 सितंबर के आसपास राजस्थान के रास्ते वापसी शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह लौट जाता है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 13 मई के आसपास मानसून अंडमान-निकोबार और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में प्रवेश करेगा, जैसा कि 9 मई को अनुमानित किया गया था। हालांकि, भारत में मानसून सीजन की आधिकारिक घोषणा केरल में इसके आगमन के बाद ही होती है।

सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद

अर्थ एंड साइंस मिनिस्ट्री के सचिव एम रविचंद्रन ने बताया कि जून से सितंबर के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इस अवधि में औसत 87 सेमी बारिश के मुकाबले 105 फीसदी वर्षा हो सकती है। सामान्य बारिश की सीमा 96 से 104 फीसदी मानी जाती है, जबकि 104 से 110 फीसदी को सामान्य से अधिक और 110 फीसदी से ऊपर को बहुत अधिक माना जाता है। 90 से 95 फीसदी बारिश को सामान्य से कम और 90 फीसदी से कम को बहुत कम माना जाता है।

 

Related post

शीतकालीन सत्र में पारित होगा समान नागरिक संहिता – सीएम साय

शीतकालीन सत्र में पारित होगा समान नागरिक संहिता –…

Spread the love रायपुर। कर्नाटक रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस के प्रदर्शन…
CG : नए विधानसभा भवन में गिरी फॉल्स सीलिंग,करोड़ों के निर्माण पर उठे सवाल

CG : नए विधानसभा भवन में गिरी फॉल्स सीलिंग,करोड़ों…

Spread the love रायपुर । छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन में फॉल्स सीलिंग गिरने की घटना ने निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था…
Electricity New Rates: अगस्त से बदलेगा बिजली बिल का हिसाब, देखें नई प्रति यूनिट दरें और पूरा टैरिफ

Electricity New Rates: अगस्त से बदलेगा बिजली बिल का…

Spread the love रायपुर: जून माह में देरी से हुई बिजली मीटर रीडिंग के कारण बढ़े बिल से परेशान उपभोक्ताओं को अब…