• 24/07/2024

भारी तबाही: भूस्खलन से यहां 229 से ज्यादा लोगों की मौत, अभी भी कई शव मलबे में दबे होने की आशंका, सर्च जारी

भारी तबाही: भूस्खलन से यहां 229 से ज्यादा लोगों की मौत, अभी भी कई शव मलबे में दबे होने की आशंका, सर्च जारी
Spread the love

इथियोपिया में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 229 पहुंच गई है। मरने वालों में गर्भवती महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि यह आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है।

घटना दक्षिण इथोयोपिया के केंचो शाचा गोजदी प्रांत की है। यहां भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। देखते ही देखते लोग मिट्टी के मलबे के नीचे दब गए। मलबे से 5 लोगों को जिंदा निकाला गया। सोमवार को 55 लोगों के मौत होने की खबर आई थी लेकिन बाद में मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। पूरे इलाके में अभी भी रेसक्यू ऑपरेशन जारी है।

इस आपदा पर प्रधानमंत्री अबी अहमद ने दुख जताया है। एक बयान में उन्होंने कहा कि खोज एवं बचाव के लिए संघीय आपदा रोकथाम कार्य बल को तैनात किया गया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कुल कितने लोग लापता हैं।

गोफा के एक अधिकारी मार्कोस मेलीसे ने बताया कि सोमवार को आए भूस्खलन में ज्यादातर लोग दब गए थे। उस दौरान बचावकर्मी एक दिन पहले हुए एक लैंड स्लाइड में दबे लोगों को तलाश रहे थे। अन्य लोगों को बचाने की कोशिश के दौरान भूस्खलन की चपेट में आए लोगों में से कई लापता हैं।

उन्होंने बताया, “इस आपदा में कई बच्चे ऐसे हैं जो अपने माता-पिता और भाई बहन समेत पूरे परिवार को खो चुके हैं। वे लाशों से लिपट कर रो रहे हैं।” इथियोपिया में बारिश के मौसम में भूस्खलन होना आम है।

Related post

छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के आसार,आज से घटेगी बारिश की तीव्रत,17 जिलों में हल्की बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के आसार,आज से घटेगी…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में दो दिन की बारिश के बाद अब राहत के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार…
CM साय का आज कांकेर दौरा,अंतागढ़ में सुनेंगे मन की बात,रायपुर के कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

CM साय का आज कांकेर दौरा,अंतागढ़ में सुनेंगे मन…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के अंतागढ़ और रायपुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री एकलव्य विद्यालय…
राजधानी में फिर सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी और दो बच्चों की चाकू मारकर की हत्या

राजधानी में फिर सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी और…

Spread the loveरायपुर।  राजधानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। माना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने…