• 13/06/2024

मां और बेटी की एक ही फंदे पर लटकी मिली लाश, सालभर पहले भाई ने की थी खुदकुशी

मां और बेटी की एक ही फंदे पर लटकी मिली लाश, सालभर पहले भाई ने की थी खुदकुशी
Spread the love

धमतरी जिले में एक मां और बेटी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, धमतरी शहर के बनियापारा वार्ड निवासी खुशबू शर्मा की शादी दुर्ग में हुई थी। शादी के बाद पति से अनबन हो गई और वह अपने मायके वापस आ गई। पांच-छह वर्षों से वह अपने 13 साल की बेटी के साथ मायके में ही रह रही थी। दोनों ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

साल भर पहले भाई ने की थी खुदकुशी

चर्चा है कि 1 साल पहले सितंबर माह में खुशबू के भाई आकाश मिश्रा ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया थी।इसके बाद से पूरा परिवार डिप्रेशन में चल रहा था। आकाश के घर में उसकी मां और तलाकशुदा बहन खुशबू शर्मा और खुशबू की बेटी रहते थे।आकाश के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटा बेटी और पोती की मौत के बाद अब बुजुर्ग मां घर में अकेले रह गई है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…