• 22/06/2024

क्या परीक्षा के 24 घंटे पहले ही लीक हुआ MPPSC का पेपर, 2500 रुपये में टेलीग्राम पर बिक रहा, ये है सच

क्या परीक्षा के 24 घंटे पहले ही लीक हुआ MPPSC का पेपर, 2500 रुपये में टेलीग्राम पर बिक रहा, ये है सच
Spread the love

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां परीक्षा से पहले MPPSC का पेपर लीक हो गया। 2500 में एक सब्जेक्ट के क्वेश्चन पेपर की बिक्री हो रही है। इतना ही नहीं QR कोड में पेमेंट करते ही प्रश्न पत्र भेजे जा रहे है। इस संबंध में कुछ स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहे है। जिसमे दावा किया जा रहा है कि क्वेश्चन पर 100 प्रतिशत सटीक हैं।

मामले को लेकर MPPSC के ओएसडी रविंद्र पंचभाई का कहना है कि अभी जांच जारी है, जांच पूरा होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

आयोग द्वारा सेट किया गया पेपर हमारे पास नहीं है, तो मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। आयोग मामले की जांच करने के बाद पुष्टि करेगा।

आपको बता दें कि MPPSC के एग्जाम से एक दिन पहले पेपर टेलीग्राम पर लीक (MPPSC Exam) होने की बात कही जा रही थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि लीक हुआ पेपर 100 प्रतिशत सटीक है। वहीं पेपर 2 से ढाई हजार रुपए में बिक रहा है।

इतना ही नहीं ग्रुप में एक मैसेज भी जा रहा था, जिसमें लिखा है कि क्यूआर कोड पर पेमेंट करते ही पेपर भेज दिया जाएगा। इतना ही नहीं इसके कुछ स्क्रीन शॉट वायरल भी हो रहे थे।बता दें कि MPPSC ने विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें लिखा है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें प्रकाशित हुई हैं। इसके साथ ही ये भी कहा है कि 23 जून को होने वाली परीक्षा तय समय पर ही होगी।

Related post

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल :…

Spread the love 00 मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी…
Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…
बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित…

Spread the loveजशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम केरसई में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’…