• 31/05/2024

खोदा खेत, निकला खजाना; दबे मटके में मिले मुगलकालीन चांदी के सिक्के.. इलाके में मचा हड़कंप

खोदा खेत, निकला खजाना; दबे मटके में मिले मुगलकालीन चांदी के सिक्के.. इलाके में मचा हड़कंप
Spread the love

यूपी के संतकबीरनगर जिले में खेत की खोदाई के दौरान मटके से सैकड़ों प्राचीन काल के सिक्के मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ सिक्के लेकर स्थानीय ग्रामीण मौके से भाग गए। जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुगलकालीन सिक्कों को बरामद किया।

इसे भी पढ़ें: प्राइवेट पार्ट में 1 किलो सोना छिपाकर ला रही थी एयरहोस्टेस, गोल्ड का ‘शेप’ देख अफसर भी रह गए हैरान 

वहीं, जो सिक्के ग्रामीण लेकर गए हैं उनकी बरामदगी के लिए जिला प्रशासन ओर से टीम लगाई गई है। खेत की खोदाई में मिले अधिकांश सिक्के चांदी के बताए जा रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में बरामद सिक्के को देखने के लिए आसपास के इलाकों में कौतूहल मच गया। खोदाई के दौरान मिले घड़े में से 168 सिक्के पाए गए हैं। सभी सिक्के मुगलकालीन बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: ‘रेंट पर मिलेगी गर्लफ्रेंड’: हाथ पकड़ने से लेकर… सबके दाम तय, राजधानी की लड़की ने डाली रेट लिस्ट, जानें प्राइस 

मामला संतकबीरनगर जिले की मेहदावल तहसील में आने वाले बेलहर कला थाना क्षेत्र के लोहरौली मिश्र गांव का है। जहां स्थानीय ग्रामीण मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान एक मटके में ग्रामीणों को सिक्के भरे हुए मिले।इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़ें: गर्मी का ‘प्रचंड तांडव’, देशभर 270 से ज्यादा मौतें 

सिक्कों को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. वहीं कुछ लोग कई सिक्के लेकर भाग भी गए।सूचना पर पहुंची स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम ने सिक्कों को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही जांच-पड़ताल के बाद सभी सिक्कों को घड़े में सील कर सुरक्षित कोषागार कार्यालय में जमा करा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: अस्पताल अंधेरगर्दी का शिकार, मरीजों का हाल बेहाल.. गेट पर रात काट रहे मरीज और परिजन 

Related post

कारगिल के वीरों का बलिदान देश की भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेगा: उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

कारगिल के वीरों का बलिदान देश की भावी पीढ़ियों…

Spread the loveरायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के सभागृह में आज ‘कारगिल विजय दिवस’ के अवसर पर  कार्यक्रम का आयोजन किया…
परित्यक्त बच्चों को नया जीवन और परिवार दे रही ‘मातृछाया‘: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

परित्यक्त बच्चों को नया जीवन और परिवार दे रही…

Spread the loveरायपुर: महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर के कोटा स्थित सेवा भारती संचालित ‘मातृछाया‘…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से वनांचल के लमनी और खुडि़या में 20-20 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक प्रतीक्षालय शेड….

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से वनांचल के…

Spread the loveरायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा की विशेष पहल पर पंचायत विभाग द्वारा सुदूर वनांचल के ग्राम लमनी…