- 15/02/2025
Breaking नगरीय निकाय चुनाव: CM के क्षेत्र में कांग्रेस ने लहराया परचम, BJP प्रत्याशी को दी शिकस्त


छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है। धमतरी, पखांजुर और भानुप्रतापपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष के पद बीजेपी प्रत्याशियों की जीत हुई है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील ने बीजेपी के सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कुनकुरी से विधायक हैं।
वहींं सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। जबकि 10 निगमों में चल रही मतगणना में बीजेपी आगे चल रही है। आपको बता दें 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायतों में 11 फरवरी को वोट डाले गए थे।