• 13/10/2022

बड़ी खबर: BSP प्लांट में बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस का हाट ब्लास्ट वाल्व फटा, लगी भीषण आग

बड़ी खबर: BSP प्लांट में बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस का हाट ब्लास्ट वाल्व फटा, लगी भीषण आग
Spread the love

छत्तीसगढ़ के भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. यहां  भिलाई इस्पात संयंत्र में गुरुवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया.  शाम 5 बजे के करीब संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक-8 में लगा वाल्व क्रमांक-3 फट गया. जिससे कोक ओवन गैस लाइन में भीषण आग लग गई है.

जानकारी के मुताबिक आग पर काबू पाने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र का फायर ब्रिगेड की टीम कोशिश कर रही है. वहीं कर्मचारियों के फंसे होने की भी आशंका जताई जा रही है. फिलहाल फर्नेस में उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया है.

बताया जा रहा है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक-8 में जो हाट ब्लास्ट वाल्व फटा है, उसे बदलने के लिए कई दिनों से प्लान किया जा रहा था. लेकिन शटडाउन न मिलने की वजह से इसे बदला नहीं जा सका.

जिसके चलते आज गुरुवार को अचानक तेज आवाज के साथ हाट ब्लास्ट वाल्व फट गया. यह हाट ब्लास्ट वाल्व फर्नेस में उपर की ओर लगा था. इस फर्नेस में हाट मेटल उत्पादन की क्षमता 8 हजार टन है. यह संयंत्र का सबसे अत्याधुनिक एवं सबसे बड़ा फर्नेस है.

वहीं  BSP प्रशासन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि भिलाई इस्पात संयंत्र में आज 13 अक्टूबर को लगभग 5 बजे धमन भट्टी नंबर आठ के स्टोव नंबर 3 के कंपनसेटर से हवा का रिसाव होने लगा.हवा गर्म थी, इस कारण उसमें आग लग गई. फायर ब्रिगेड के मदद से आग को तुरंत बुझा दिया गया है. धमन भट्टी 8 में 3 स्टोव है. स्टोव नंबर तीन को बाईपास कर बाकी दोनों स्टोव की मदद से उत्पादन को चालू रखा जा रहा है. इस घटना में किसी प्रकार से कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है.

Related post

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण…

Spread the loveधमतरी की बेटी ने कौशल विकास के दम पर रची सफलता की नई इबारत, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगी…
छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम

छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम…

Spread the loveराष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर…
मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’…

Spread the loveकार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय कार्टून…