• 04/09/2024

निगम अधीक्षक का दफ्तर में जमकर बवाल; खाने लगे जहर की शीशी, लगाए ये आरोप

निगम अधीक्षक का दफ्तर में जमकर बवाल; खाने लगे जहर की शीशी, लगाए ये आरोप
Spread the love

रतलाम नगर निगम कार्यालय से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहां कार्यालय अधीक्षक ने दफ्तर में सुसाइड करने की कोशिश की। इसके बाद उपस्थित कर्मचारी उनके हाथ से जहर की शीशी छीन ली। दरअसल कार्यालय अधीक्षक का अकाउंटेंट पर आरोप है कि पिछले दो महीने से वेतन वृद्धि नहीं की गई है। हंगामा करीब 2 घंटे तक चलता रहा।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह नगर निगम के सभी कर्मचारी अपने तय समय पर ड्यूटी पहुंचे थे। तभी बिल्डिंग पर कार्यालय अधीक्षक अकाउंटेंट के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। और कर्मचारियों के प्रति दुर्भावना बताकर सैलेरी इंक्रीमेंट नहीं देने का आरोप लगाया। शोर शराबा सुनकर कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान झारीवाल ने अपनी जेब से गोलियों से भारी शीशी निकाली और गोलियां खाने की कोशिश की। यह देख मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने हाथ से शीशी छीन ली। और उनके मुंह पर हाथ रख लिया। ताकि वह गोलियां ना खा पाए।

इसके बाद समझाइश देकर किसी तरह मामले को शांत कराया गया निगम अध्यक्ष झारीवाल ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश से कर्मचारियों के लिए चौथ वेतनमान लगाया गया था। बिना आदेश के दो महीने से अकाउंटेंट विजय वेतन वृद्धि का लाभ नहीं दे रहे थे। इस बात को लेकर निगम आयुक्त स्थापना शाखा प्रभारी और अकाउंटेड से शिकायत भी की जा चुकी है घटना के बाद अफसर हरकत में आए।

Related post

CG : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, मौके पर मौत

CG : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। तीनों…
BREAKING : IFS अधिकारी विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, बने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक

BREAKING : IFS अधिकारी विवेक आचार्य को मिली नई…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी विवेक आचार्य को नई…
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’, कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्य…..

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’, कौशल, अनुसंधान…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की तस्वीर अब केवल किताबों और कक्षाओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह कौशल, तकनीक…