• 28/10/2024

मिठाई दुकानों पर निगम की छापेमार कार्रवाई: खराब क्वालिटी पाए जाने पर लगाया जुर्माना

मिठाई दुकानों पर निगम की छापेमार कार्रवाई: खराब क्वालिटी पाए जाने पर लगाया जुर्माना
Spread the love

रायपुर में मिठाई दुकानों पर नगर निगम ने छापेमार कार्रवाई की। शंकर नगर में दिल्ली स्वीट्स और ग्वाला रेस्टोरेंट पर निगम ने 7000 का जुर्माना लगाया है। दरअसल निगम को शिकायत मिली थी की दुकानों में खराब क्वालिटी के सामानों की बिक्री हो रही है। इसके बाद रायपुर निगम जोन 9 की टीम ने दोनों दुकानों में पहुंचकर कार्यवाही की। जिसमें गंदगी पाई गई।

चेकिंग के दौरान काफी मात्रा में खराब मिठाइयां भी मिली। वहीं जोन अधिकारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए दिल्ली स्वीट्स पर 5000 और ग्वाला रेस्टोरेंट पर 2000 का जुर्माना लगाया। दिवाली में मिठाइयों की जांच के लिए रायपुर नगर निगम की टीम शहर के अलग-अलग दुकानों में जाकर निरीक्षण कर रही है।

रायपुर निगम के अधिकारियों ने कहा कि किसी भी दुकानों में अगर गंदगी और खराब सामानों की बिक्री होने की शिकायत मिलेगी तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य और औषधि प्रशासन टीम शहर में अलर्ट मोड पर है। दुकान, होटल, रेस्टोरेंट में छापा मारकर सैंपल कलेक्ट किए जा रहे हैं‌। जिसमें मिठाईयां,मावे, नमकीन सभी चीजों का सैंपल लिया जा रहा है।

Related post

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी, वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी,…

Spread the loveदुर्लभ प्रजाति की मौजूदगी से जैव विविधता हुई समृद्ध, कैमरे में कैद हुआ रोमांचक दृश्य रायपुर-– छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध…
CG – काला कोट पहनकर कोर्ट में घूम रहा था फर्जी वकील, ऐसे हुआ खुलासा, कई आधार कार्ड, आईडी जब्त…..

CG – काला कोट पहनकर कोर्ट में घूम रहा…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में खुद को हाईकोर्ट का अधिवक्ता बताकर घूम रहे एक कथित फर्जी…
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ का यह नगर पंचायत बना नगर पालिका, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित…..

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ का यह नगर पंचायत बना नगर…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव द्वारा बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर…