• 16/05/2023

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’

Spread the love

छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का आयोजन किया जायेगा। ये आयोजन रायगढ़ के रामलीला मैदान में होंगा। 1 जून से 3 जून तक होने वाले इस खास आयोजन में देश के अलग-अलग राज्यों से कलाकार शिरकत करेंगे। तीन दिवसीय भव्य राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन में प्रदेश के नामचीन कलाकार भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस आयोजन में ज्यादा से ज्यादा लोगों के शिरकत करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि संस्कृति विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलावे देश के अल्ग-अलग राज्यों के रामायण दल भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के लिए रामयण करने वाले विदेशी दलों को भी आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के उद्देश्यों को बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रामकथा के जरिये लोग ना सिर्फ राम राज्य की कल्पनाओं को समझेंगे, बल्कि संस्कारित भी हो सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान तुलसीदास के रामचरितमानस के अलावे बाल्मिकी के रामायण के अलग-अलग प्रसंगों का भी कार्यक्रम में प्रस्तुतिकरण किया जायेगा। रायगढ़ के रामलीला मैदान में होने वाले इस भव्य आयोजन में अरण्यकांड पर केंद्रित प्रसंगों की भी विशेष प्रस्तुति होगी। केलो आरती और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा, वहीं हजारों की संख्या में दीपदान भी कि जायेगा। महोत्सव में शामिल होने वाली मानस मंडलियों को प्रथम पुरस्कार 5 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रूपए और तृतीय पुरस्कार की राशि 2 लाख रूपए दिया जायेगा।

Related post

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the love०–13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा ०–‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति, शांति…
साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और लिंक से रहें सावधान

साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी…
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में…

Spread the love00 गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों ने लौटाई गांव की यादें, लोकगीत-लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की…