• 23/05/2025

5 नक्सली ढेर: सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया

5 नक्सली ढेर: सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया
Spread the love

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर शुक्रवार को महाराष्ट्र के C-60 कमांडोज और CRPF ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 नक्सलियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ कवांडे और नेलगुंडा इलाके में हुई, जहां CRPF के 300 जवानों ने जंगल में नक्सलियों को घेर लिया। वहीं, सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हुआ।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह गुंडा इलाके में नक्सलियों ने जवानों पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने त्वरित जवाबी कार्रवाई की, और करीब दो घंटे तक रुक-रुककर मुठभेड़ जारी रही। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्च ऑपरेशन में चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए। मौके से एक सेल्फ लोडिंग राइफल, एक 303 राइफल, एक भरमार बंदूक, वॉकी-टॉकी और नक्सली साहित्य भी जब्त किया गया।

उधर, सुकमा के किस्टाराम थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई एक अन्य मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। सुकमा पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। क्षेत्र में रुक-रुककर गोलीबारी जारी है, और सर्च ऑपरेशन चल रहा है। दोनों घटनाओं में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

 

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…