• 01/08/2022

नक्सली मुठभेड़ : पुलिस ने इनामी माओवादी हड़मा को मार गिराया

नक्सली मुठभेड़ : पुलिस ने इनामी माओवादी हड़मा को मार गिराया
Spread the love

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार सुबह पुलिस ने माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में 1 इनामी नक्सली को मार गिराया है। मारा गया नक्सली डीवीसीएम कमांडर हड़मा बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सुकमा के भेज्जी इलाके में आज सुबह डीआरजी के जवान सर्चिंग में निकले थे। इसी दौरान वहां मौजूद नक्सलियों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरु कर दी। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरु की। दोनों तरफ हुई गोलीबारी में 1 नक्सली मारा गया है। पुलिस का दावा है कि एनकाउंटर के दौरान नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है और उनके कई साथी घायल हो गए हैं। एनकाउंटर के बाद अब पुलिस की टीम इलाके में अपनी सर्चिंग तेज कर दी है।

आपको बता दें नक्सली अभी शहीदी सप्ताह मना रहे हैं। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान नक्सली कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। नक्सलियों के जमावड़े की आशंका को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।

इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : जल चढ़ाने जा रहे 10 कांवड़ियों की एक साथ मौत, 16 झुलसे

Related post

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है। बंगाल…
वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री शर्मा

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य…

Spread the love00 जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल 00…
लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की…

Spread the loveलेखक -धनंजय राठौर संयुक्त संचालक ,जनसंपर्क, रायपुर रायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक…