• 08/07/2022

सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ के जवानों पर घात लगाए नक्सलियों ने किया हमला, छग-ओडिशा बॉर्डर पर 5 घंटे से मुठभेड़ जारी

सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ के जवानों पर घात लगाए नक्सलियों ने किया हमला, छग-ओडिशा बॉर्डर पर 5 घंटे से मुठभेड़ जारी
Spread the love

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ से लगे ओडिशा बॉर्डर पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। पांच घंटे से भी ज्यादा समय तक दोनों तरफ से गोली बारी जारी है। बताया जा रहा है कि वहां बड़ी संख्या में मौजूद नक्सलियों ने फोर्स पर हमला कर दिया है। मुठभेड़ को देखते हुए गरियाबंद से बैकअप फोर्स भेजी गई है।

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के जवान ओडिशा के बोडेन से सुबह सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान ओडिशा के नुवापाड़ा और छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से लगे मटाल व डड़ईपानी के जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सीआरपीएफ के जवानों के ऊपर हमला बोल दिया।

नक्सलियों की गोलीबारी पर फोर्स के जवान भी जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।स्थिति को देखते हुए जवानों मौके पर जवानों की टुकड़ी भेजी गई है। गरियाबंद सीआरपीएफ को भी अलर्ट किया गया है। इससे पहले 21 जून को मैनपुर डिवीजन कमेटी माओवादी संगठन ने सीआरपीएफ जवानों पर हमला कर दिया था। हमले में 3 जवान शहीद हो गए थे।

इसे भी पढ़ें : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक, सरकारी इमारतों में झुके रहेंगे राष्ट्रीय ध्वज

Related post

CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड में लाखों की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड…

Spread the loveरायपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से दो हेरोइन तस्करों को…
किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने तहसीलदार और पुलिस पर लगाए ये आरोप

किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक…

Spread the loveरायगढ़। जिले से किसान द्वारा आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां केलो परियोजना के तहत खेत…
कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क बनेगी

कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी…

Spread the loveरायपुर। राज्य शासन ने बिलासपुर में कोनी (सेंदरी)-मोपका बायपास सड़क के लिए 75 करोड़ 73 लाख रुपए की निविदा…