• 08/07/2022

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक, सरकारी इमारतों में झुके रहेंगे राष्ट्रीय ध्वज

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक, सरकारी इमारतों में झुके रहेंगे राष्ट्रीय ध्वज
Spread the love

नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर भारत सरकार ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। राष्ट्रीय शोक के दौरान कल शनिवार को सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज झुके रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “पूर्व प्रधान मंत्री अबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा।”

शिंजो आबे के ऩिधन की खबर सुनने के बाद प्धानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।”

मोदी ने शिंजो आबे से अपने संबंधों को याद करते हुए कहा, ”मिस्टर अबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी।”

पीएम मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे से हाल ही में हुए एक मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। जिसमें उन्होने लिखा है, ”टोक्यो में अपने प्रिय मित्र शिंजो आबे के साथ मेरी सबसे हालिया मुलाकात की एक तस्वीर साझा कर रहा हूं। भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए हमेशा भावुक रहने वाले, उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।”

इसे भी पढ़ें : जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, भाषण के दौरान मारी गई थी गोली

Related post

Big Breaking: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की बढ़ोत्तरी, जानें कितनी हुई वृ्द्धि

Big Breaking: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के…

Spread the loveDA Hike News: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर है। केन्द्र की मोदी सरकार ने दीवाली की…
DA News: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA का होगा ऐलान, छप्पर फाड़ बढ़ेगी सैलरी, जानें कैलकुलेशन

DA News: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA का होगा…

Spread the loveकेन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 1 जुलाई 2023 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते का…
5G Launch: PM मोदी ने लॉन्च की 5G सेवा, यहां जानिए किन 13 शहरों में शुरु हुई ये सर्विस…

5G Launch: PM मोदी ने लॉन्च की 5G सेवा,…

Spread the loveपीएम नरेंद्र मोदी ने आज भारत में 5G सेवा को लॉन्च कर दिया है. आज से देश के 13…