• 07/06/2024

NDA ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, राष्ट्रपति को सौंपा समर्थन पत्र, इस दिन मोदी लेंगे शपथ

NDA ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, राष्ट्रपति को सौंपा समर्थन पत्र, इस दिन मोदी लेंगे शपथ
Spread the love

एनडीए ने आज शुक्रवार 7 जून को सरकार बनाने का दावा पेश किया। एनडीए के नेताओं का एक दल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आज मुलाकात की और उन्हें सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया। डेलीगेशन ने राष्ट्रपति को सांसदों का समर्थन का पत्र सौंपा।राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले एनडीए डेलीगेशन में राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा, नीतीश कुमार और एकनाथ शिंदे सहित 16 दलों के नेता शामिल थे।

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 जून को शपथ ग्रहण कर सकते हैं। इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति आज शपथ का वक्त और स्थान तय करेंगी।

आपको बता दें हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए ब्लॉक ने 293 सीटें हासिल की थी। जो कि बहुमत के आंकड़े 272 से ज्यादा है। वहीं इंडिया ब्लॉक को 234 सीटों पर जीत मिली।

इससे पहले शुक्रवार को एनडीए संसदीयस दल की मीटिंग में नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया। जिसके बाद मोदी बीजेपी के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंचे।

Related post

BREAKING : छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…देखें पूरी लिस्ट..!!

BREAKING : छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने प्रशासनिक आधार पर आबकारी विभाग के अधिकारियों के तबादले के आदेश…
ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर, देखें आदेश..!!

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, 12…

Spread the love रायपुर 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को बड़ी सौगात देते हुए 12 तहसीलदारों को डिप्टी…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण…

Spread the loveकेंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने किया रात्रिकालीन औचक निरीक्षण हाईटेक ड्रोन सर्वे से अनुज्ञा के अनुरूप खनन और…