• 12/07/2024

नेपाल में भूस्खलन से बड़ा हादसा; यात्री सवार दो बसें नदी में बही, 60 से ज्यादा लोगों की मौत

नेपाल में भूस्खलन से बड़ा हादसा; यात्री सवार दो बसें नदी में बही, 60 से ज्यादा लोगों की मौत

Follow us on Google News

नेपाल में भूस्खलन के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है। यात्रियों को ले जा रही दो बसें नदी में बह गई। जिसमें सात भारतीय नागरिक भी शामिल थे। ड्राइवर को मिलाकर दोनों बसों में 65 लोगों से ज्यादा बस में सवार थे।

 

काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में भारत के भी सात लोग शामिल हैं। राहतकर्मियों ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पोखरा एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेज भेज दिया गया है। हादसे के बाद अभी भी कई यात्री लापता हैं, जिनको ढूंढने की कोशिश की जा रही है।