- 28/10/2024
ताज पहनकर महाकाल के दरबार पहुंची मिस इंडिया, मर्यादा पर छिड़ा विवाद.. पुजारियों ने जताई नाराजगी


फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उज्जैन पहुचीं निकिता पोरवाल ने महाकाल के दरबार में मत्था टेका और पूजा अर्चना की। हालांकि निकिता पोरवाल के ताज पहनकर बाबा महाकाल के दर्शन करने पर नया विवाद शुरू हो गया है।
महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि भगवान महाकाल अवंतीका के राजा माने जाते हैं। किसी भी व्यक्ति को उनके सामने सिर पर पगड़ी, टोपी या ताज पहनकर जाने की अनुमति नहीं होती।
महेश पुजारी ने कहा कि महाकाल मंदिर में एक मर्यादा है। यहां का एक प्रोटोकॉल और ड्रेस कोड है। उन्होंने कहा कि महाकाल बाबा अवंतिका के राजा हैं। लिहाजा राजा के सामने कोई भी व्यक्ति सिर पर पगड़ी बांधकर, सिर पर कपड़ा बांधकर या टोपी पहनकर नहीं जा सकता है। ये महाकाल महाराज की मर्यादा है। जिसका पालन मंदिर समिति करती है। हालांकि कई बार पद, प्रतिष्ठा को लेकर ऐसी बातें सामने आती हैं, कि लोग महाकाल के सामने पगड़ी, ताज या टोपी पहनकर चले जाते हैं।