• 07/03/2026

LPG Price Hike: इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत में महंगी हुई रसोई गैस… इतने रुपए बढ़ गए दाम, जानें नई कीमत..!!

LPG Price Hike: इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत में महंगी हुई रसोई गैस… इतने रुपए बढ़ गए दाम, जानें नई कीमत..!!
Spread the love

LPG Price Hike: इजरायल-ईरान हमले के बीच भारत में रसोई गैस की कीमतें बढ़ गई हैं। नई कीमतें शनिवार, 7 मार्च से लागू हो गई हैं। ANI ने सूत्रों से हवाले से बताया कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें 60 रुपये बढ़ा दी गई हैं। इसके अलावा, होटल, ढाबों, रेस्टॉरेंट में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर 115 रुपये महंगे हो गए हैं।

आपके शहर में कितना हुआ घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज से लागू हुए इन ताजा बदलाव के साथ राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। मुंबई में इसकी कीमत 852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में इसकी कीमत 879 रुपये से बढ़कर 930 रुपये हो गई है। वहीं, चेन्नई में 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है। बताते चलें कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में अप्रैल 2025 के बाद पहली बार बढ़ोतरी हुई है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर भी महंगे हुए

इजरायल-ईरान के बीच जारी जंग के बीच एलपीजी की कीमतों में हुई इस ताजा बढ़ोतरी का सबसे बुरा असर होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट बिजनेस पर पड़ेगा, जो LPG पर बहुत ज्यादा निर्भर होते हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गई है। मुंबई में इसका रेट 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये हो गया है। कोलकाता में कीमत 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये हो गई है और चेन्नई में कीमत इसके दाम 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो गई है। बताते चलें कि 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 1 मार्च को ही बढ़ोतरी हुई थी। गैस कंपनियों ने 1 मार्च को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 28 रुपये से 31 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। इस तरह से, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में महज 1 हफ्ते के अंदर 143 रुपये से 146 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

Related post

तीन राज्यों के विधानसभा उपचुनावों के नतीजे आज, दांव पर बीजेपी की साख

तीन राज्यों के विधानसभा उपचुनावों के नतीजे आज, दांव…

Spread the loveसोमवार (3 अगस्त) को बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे घोषित…
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ भारत का शानदार सफर समाप्त, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ भारत का…

Spread the love भारत ने राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2026 में कई ऐतिहासिक पलों और शानदार यादों के साथ अपने अभियान का…
पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका, 14 की मौत; आतंकवाद के विरोध में हो रहा था प्रदर्शन

पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका, 14 की…

Spread the loveखैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में पुलिस को बनाया गया निशाना, आत्मघाती हमले की आशंका इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर…