• 01/06/2025

जासूसी: NIA की छत्तीसगढ़ सहित 8 राज्यों के 15 ठिकानों पर छापेमारी, PAK के लिए जासूसी के मामले में बड़ा ऐक्शन 

जासूसी: NIA की छत्तीसगढ़ सहित 8 राज्यों के 15 ठिकानों पर छापेमारी, PAK के लिए जासूसी के मामले में बड़ा ऐक्शन 
Spread the love

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। देश के कई राज्यों से एक के बाद एक कई जासूस पकड़े गए हैं, जो गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों (PIOs) को उपलब्ध करा रहे थे। इसी मामले में NIA ने छत्तीसगढ़ सहित 8 राज्यों के 15 ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों (PIOs) से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर मारे गए हैं।

NIA की टीमें दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और असम में कार्रवाई की। इस दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वित्तीय दस्तावेज जब्त किए गए। जांच एजेंसी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत विरोधी साजिश से जुड़े सुराग जुटाने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, संदिग्धों ने पाकिस्तानी एजेंटों को गोपनीय जानकारी लीक की थी और इसके बदले उन्हें भारत में विभिन्न माध्यमों से पैसे प्राप्त हुए। NIA ने इस मामले में 20 मई को RC-12/2025/NIA/DLI के तहत केस दर्ज किया था, जिसमें ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट, UAPA और BNS की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

मोतीराम की गिरफ्तारी और आरोप

CRPF की 116वीं बटालियन में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के पद पर तैनात मोतीराम जाट को NIA ने 26 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। उस पर 2023 से पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी देने का आरोप है। इसके एवज में उसे विभिन्न तरीकों से भुगतान भी किया गया। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे 6 जून तक NIA की हिरासत में भेज दिया है।

 

 

Related post

19 अक्टूबर का पंचांग: सुबह 10:52 बजे तक अष्टमी तिथि, जानें नवमी, अमृतकाल और राहुकाल का समय

19 अक्टूबर का पंचांग: सुबह 10:52 बजे तक अष्टमी…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है, जो सूर्य,…
Today Horoscope 2026: मेष राशि वालों को मिलेगा नया मौका? सिंह और कन्या राशि वाले भी जानें आज का राशिफल

Today Horoscope 2026: मेष राशि वालों को मिलेगा नया…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 19 October 2026: 19 अक्टूबर 2026 का राशिफल मेष, सिंह और कन्या समेत सभी 12 राशियों…
CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…