• 14/10/2024

कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को लाया गया रायपुर, कड़ी सुरक्षा में आधी रात झारखंड से लेकर पहुंची पुलिस

कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को लाया गया रायपुर, कड़ी सुरक्षा में आधी रात झारखंड से लेकर पहुंची पुलिस
Spread the love

झारखंड जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को आधी रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायपुर लाया गया। 30 से ज्यादा पुलिस जवानों की टीम गैंगस्टर को प्रोडक्शन वारंट पर झारखंड की सरायकेला जेल से लेकर रायपुर पहुंची।

अमन साहू को सीधे क्राइम ब्रांच के दफ्तर ले जाया गया। रात भर क्राइम ब्रांच में रहने के बाद उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से रिमांड में लेकर पुलिस की टीम गैंगस्टर से पूछताछ करेगी।

दरअसल अमन साहू पर लेव्ही वसूली के लिए छत्तीसगढ़ के दो बड़े कारोबारियों की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। 13 जुलाई को सड़क और कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़े पीआरपी ग्रुप के राजधानी रायपुर के तेलीबांधा रिंग रोड स्थित दफ्तर के बाहर अमन साहू के गुर्गों ने फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने अमन साहू और मलेशिया में रह रहे मयंक सिंह गैंग के शूटरों को गिरफ्तार किया था।

इससे पहले 23 मई को रायपुर पुलिस ने 4 शूटरों को गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ में खुलासा हुआ था कि चारों शूटर एक कोयला कारोबारी की हत्या के लिए पहुंचे थे।

कौन है अमन साहू?

आपको बता दें अमन सिंह गैंग झारखंड में कोयला और कंस्ट्रक्शन से जुड़े काम करने वाले कारोबारियों से लेव्ही वसूल करता है। लेव्ही देने से इंकार करने पर ये शूटरों से उन पर हमला कराते हैं और उनकी हत्या तक कर देते हैं। अमन साहू के खिलाफ झारखंड में 90 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Related post

CG – जंगल की लकड़ियों का काला कारोबार! तीन राज्यों तक फैला था सिंडिकेट, 3 आरोपी गिरफ्तार…

CG – जंगल की लकड़ियों का काला कारोबार! तीन…

Spread the loveरायगढ़ । जिले के वन क्षेत्र से खैर एवं तेंदू प्रजाति के लड़कियों की कटाई और उनके अवैध भंडारण…
CG – बेटी की शादी के लिए पिता ने लिया था लोन, खाते में आते ही ठग ने बिछाया ऐसा जाल कि उड़ गई पूरी रकम…

CG – बेटी की शादी के लिए पिता ने…

Spread the loveबिलासपुर। बेटी की शादी के लिए लोन लेने बैंक पहुंचे पिता को एक ठग ने हमदर्दी का झांसा देकर…
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन….

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा…

Spread the loveरायपुर: डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर…