• 01/03/2026

अब घर बैठे कर सकेंगे बांके बिहारी के साक्षात दर्शन! Live Telecast के ये हैं लिंक, यहां देखें आरती…..

अब घर बैठे कर सकेंगे बांके बिहारी के साक्षात दर्शन! Live Telecast के ये हैं लिंक, यहां देखें आरती…..
Spread the love

मथुरा : उच्चतम न्यायालय द्वारा ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के कुशल प्रबंधन के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अगुवाई में गठित की गई उच्चाधिकारी प्राप्त प्रबंधन समिति सरलता एवं सुगमता से श्रद्धालुओं को ठाकुर जी के दर्शन कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। समिति द्वारा पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुसार तय की गई एजेंसी द्वारा 27 फरवरी से ठाकुर जी के दर्शनों का सीधा प्रसारण शुरू कर दिया गया है।

श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को न केवल सुबह व शाम की ठाकुरजी की राजभोग व शयनभोग आरती आदि विभिन्न सेवाओं के ऑनलाइन दर्शन किए, बल्कि अपराह्न एक बजे से रंगभरनी एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित रंगीली होली का सीधा प्रसारण भी देखा। समिति की ओर से बताया गया है कि श्रद्धालु दुनिया के किसी भी शहर में बैठकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर जाकर घर बैठे अथवा यात्रा करते समय भी, जब वे चाहें, समयानुसार दर्शन कर सकते हैं।

समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अशोक कुमार ने बताया कि ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसलिए श्रद्धालु भी धक्का-मुक्की से बचना चाहते हैं। ऐसे में उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति ने दर्शन के सीधा प्रसारण की व्यवस्था बनाई है। काफी प्रयासों के बाद रंगभरनी एकादशी पर शुक्रवार से सीधा प्रसारण शुरू हो गया। मंदिर के अंदर दो एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। इसके अलावा गेट नंबर एक और गेट नंबर चार पर भी दो बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। जिससे मंदिर में प्रवेश न पा सकने वाले श्रद्धालु भी बाहर रहकर भी दर्शन कर रहे हैं।

इन साइट पर कर सकते हैं ठाकुर जी के दर्शन

*यूट्यूब-https://www.youtube.com/@thakurjishribankebihariji
*फेसबुक-https://www.facebook.com/thakurjishribankebihariji
*इंस्टाग्राम-https://www.instagram.com/thakurjishribankebihariji
*एक्स-https://x.com/thakurjisbbji

Related post

नागास्त्र-2 अटैक ड्रोन सेना को मिला, स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

नागास्त्र-2 अटैक ड्रोन सेना को मिला, स्वदेशी रक्षा तकनीक…

Spread the loveनागपुर- भारतीय थल सेना ने नागपुर स्थित सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड से स्वदेशी नागस्त्र-2 एंटी-टैंक लॉइटिरिंग म्यूनिशन प्राप्त…
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर…

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में राजस्व मंत्री  टंक राम…
Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, 50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख लें ये लिस्ट…

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें,…

Spread the loveरायपुर। रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक नॉन…