• 22/05/2024

राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें: रांची कोर्ट ने भेजा समन, 11 जून को पेश होने का आदेश..

राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें: रांची कोर्ट ने भेजा समन, 11 जून को पेश होने का आदेश..
Spread the love

लोकसभा चुनाव में जुटे राहुल गांधी को मंगलवार को रांची के एमपीएमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट ने राहुल गांधी को फिजिकल तौर पर कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 11 जून को होने वाली है, जिसमें राहुल गांधी को पेशन होने के लिए कहा गया है। रांची कोर्ट में बीजेपी नेता नवीन झा ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले की गवाही और ट्रायल के बाद राहुल गांधी को पहले भी समन जारी किया जा चुका है। वहीं राहुल गांधी ने निचली कोर्ट के समन को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।

बता दें कि साल 2018 में कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी की की थी।शिकायतकर्ता नवीन झा के अधिवक्ता विनोद साहू ने जानकारी दी है.इसके बाद अब एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें फिर से नया समन जारी किया है। अधिवेशन में राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता।कांग्रेसजन किसी हत्यारा को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर सकते। यह भाजपा में ही पॉसिबल है।

इस टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए भाजपा नेता नवीन झा की तरफ से राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया गया था।इससे पहले नवीन झा ने लीगल नोटिस देकर राहुल गांधी से उनके द्वारा अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी पर माफी मांगने को कहा था। माफी नहीं मांगे जाने पर उन्होंने रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया था, जिसपर कोर्ट ने संज्ञान ले लिया।

Related post

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे के गांवों में हाई अलर्ट; वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे…

Spread the loveधमतरी।जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के छुही बीट में इन दिनों दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। हाथी की…
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने आगे आएं इवेंट मैनेजर्स : अरुण साव

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान…

Spread the love‘छत्तीसगढ़ में इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं’ ‘इकॉन-2026’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर. उप…
गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : अरुण साव

गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर,…

Spread the loveडीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत रायपुर.…