• 08/07/2024

सचिव जी को साय सरकार से बड़ी सौगात, शासकीय-करण के लिए बनाई जाएगी कमेटी

सचिव जी को साय सरकार से बड़ी सौगात, शासकीय-करण के लिए बनाई जाएगी कमेटी
Spread the love

सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के पंचायत सचिवों के शासकीयकरण करने के लिए एक कमेटी बनाने की घोषणा की है। बीते दिन 7 जुलाई को रायपुर के इनडोर स्‍टेडियम में पंचायत सचिव (Chhattisgarh Panchayat sachiv 2024) संघ का सम्‍मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि‍ मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय पहुंचे।

 

उन्‍होंने कहा कि चुनाव में बीजेपी ने पंचायत सचिवों से वादा किया था कि उनका शासकीयकरण किया जाएगा। अब इस वादे को पूरा करने का वक्‍त आ गया है। हालांकि इसकी रिपोर्ट समिति सरकार को देगी, इसके बाद निर्णय होगा।इसे लेकर मुख्यमंत्री ने एलान किया है। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इस पर चर्चा की। इसके बाद से पंचायत सचिवों में उत्‍साह है।

 

हालांकि उनके मन में एक शंका और बैठ गई है, क्‍योंकि मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने पंचायत सचिवों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने के ऐलान के साथ ही एक कमेटी की भी घोषणा कर दी है।इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही पंचायत सचिव सरकारी कर्मचारी बनेंगे या नहीं बन पाएंगे, उनका सपना अधूरा ही रहेगा, यह तो बाद में तय होगा।

 

अब छत्‍तीसगढ़ में पंचायत सचिव सरकारी कर्मचारी कहलाएंगे या नहीं, यह तो कमेटी तय करेगी। यह कमेटी कब तक इस मामले को पूरा करती है, यह भी देखने वाली बात होगी।

Related post

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…
CG- पत्नी की हत्या: डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान….

CG- पत्नी की हत्या: डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सामने आया है। जहां पत्नी ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी…