• 03/01/2024

6 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित तमाम दिग्गज रहेंगे दुर्ग में

6 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित तमाम दिग्गज रहेंगे दुर्ग में
Spread the love

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित करने का कार्यक्रम सुनिश्चित किया है।

बुधवार को दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में संभाग बैठक आयोजित कर कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह की तैयारियों और अन्य मुद्दों पर संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी के मार्गदर्शन में चर्चा हुई।

बैठक में संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने बताया कि आगामी 6 जनवरी शनिवार को दुर्ग में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह होगा, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश सरकार के मंत्रियों का आगमन होगा। 06 जनवरी के बाद दुर्ग संभाग की सभी 20 सीटों में संपन्न विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक आहूत करनी है। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधित करने के काम में तेजी लाने और राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व घर घर जनता से संपर्क के साथ 22 जनवरी का दिन हर्षोल्लास से मनाने की कार्ययोजना बनी। आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से सभी मोर्चों की विधानसभा स्तरीय सम्मेलन और नव मतदाता सम्मेलन करने का भी निर्देश दिया गया।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के प्रथम आगमन की तैयारी को लेकर जिला भाजपा दुर्ग जिला संगठन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। यह एक ऐतिहासिक अवसर है, दुर्ग जिले की 20 में से 10 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है और दुर्ग संगठन जिले के 5 में से 4 सीटों पर कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष की बदौलत भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भूपेश सरकार के मंत्री स्तर के लोगों को हराया है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष की सराहना के लिए आ रहे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव के आगमन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

बैठक के पश्चात जिला भाजपा के नेताओं ने कार्यक्रम के लिए अलग-अलग स्थलों का अवलोकन किया। अवलोकन पश्चात जिला प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में पंडित रविशंकर स्टेडियम को कार्यक्रम स्थल के लिए चयनित किया गया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक और जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने किया। आभार प्रदर्शन भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने किया।

संभाग बैठक में दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव, कवर्धा, मानपुर मोहला, खैरागढ़ जिले के प्रमुख भाजपा नेता शामिल हुए जिसमे प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्षों में बेमेतरा से ओम प्रकाश जोशी, बालोद से कृष्णकांत पवार, राजनांदगांव से रमेश पटेल, कवर्धा से अशोक साहू, मानपुर मोहला से मदन साहू, खैरागढ़ से झम्मन साहू, विधायक डोमन लाल कोरसेवाडा, ललित चंद्राकर, दीपेश साहू, ईश्वर साहू, पूर्व विधायक रमशिला साहू, जागेश्वर साहू, लाभचंद बाफना, भोजराज नाग, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, नटवर ताम्रकार, अलका बाघमार, अरविंदर खुराना, कांतिलाल जैन, महामंत्री योगेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू, मंत्री पवन शर्मा, बोधन यादव, रोहित साहू, अमिता बंजारे, मनोज मिश्रा, दीपक चोपड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, सोशल मीडिया जिला प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, कांतिलाल बोथरा, शिव चंद्राकर, अजय तिवारी, राजेश ताम्रकार सहित अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related post

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की धुरी – मंत्री वर्मा

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों…

Spread the love00 खनिज निधि से संवरेगा ग्रामीण छत्तीसगढ़ 00 बलौदाबाजार के स्कूलों में प्रार्थना शेड और उपस्वास्थ्य केंद्र में बनेगी…
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी

उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं…

Spread the love00 12 जुलाई को रायपुर में प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के साथ होगी बैठक रायपुर। राज्य में मानसून-2026 के दौरान…
अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय-जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल

अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए…

Spread the loveरायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना कार्यक्रम में मीडिया की बदलती चुनौतियों, जिम्मेदार पत्रकारिता और प्रेस क्लब के विकास…