• 29/04/2026

मांगलिक भवन, दुकानों के निर्माण एवं मुक्तिधाम उन्नयन के लिए एक करोड़ स्वीकृत

मांगलिक भवन, दुकानों के निर्माण एवं मुक्तिधाम उन्नयन के लिए एक करोड़ स्वीकृत
Spread the love

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कबीरधाम जिले के इंदौरी नगर पंचायत में तीन कार्यों के लिए एक करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें इंदौरी में मांगलिक भवन और दुकानों के निर्माण तथा मुक्तिधाम का उन्नयन कार्य शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री  अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने इंदौरी नगर पंचायत में दुकानों तथा मांगलिक भवन के निर्माण के लिए 45-45 लाख रुपए मंजूर किए हैं। विभाग ने मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए दस लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री  साव ने तीनों कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Related post

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन,…

Spread the loveरायपुर। सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में…
‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया संग विकास की बात’

‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया…

Spread the loveकम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं घरेलू और स्थानीय संसाधनों का…
महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी

महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना की राशि से त्योहार की तैयारियां हुईं आसान, आर्थिक संबल से बढ़ा उत्साह रायपुर, 23 अगस्त…