• 30/04/2026

द्वितीय मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 (हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी/अवसर परीक्षा) हेतु ऑनलाइन आवेदन 30 मई तक

द्वितीय मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 (हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी/अवसर परीक्षा) हेतु ऑनलाइन आवेदन 30 मई तक
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा द्वितीय मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 (हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी/अवसर परीक्षा) के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इस संबंध मे माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा आवेदन पत्र सामान्य शुल्क के साथ 04 मई 2026 से 30 मई 2026 तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। द्वितीय मुख्य परीक्षा हेतु वे सभी विद्यार्थी आवेदन करने के पात्र होंगे, जो प्रथम मुख्य परीक्षा में पंजीकृत हैं। साथ ही पूरक, अनुत्तीर्ण तथा उत्तीर्ण विद्यार्थी (श्रेणी सुधार हेतु) भी इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 में प्रथम बार पंजीकृत होकर अनुत्तीर्ण अथवा पूरक रहे परीक्षार्थी क्रेडिट योजना के अंतर्गत पात्रतानुसार अपने अनुत्तीर्ण विषयों हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक नियमित परीक्षार्थी अपने संबंधित विद्यालय के माध्यम से तथा स्वाध्यायी/अवसर परीक्षार्थी निर्धारित समन्वय संस्थाओं के माध्यम से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करना सुनिश्चित करें। विलंब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related post

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को…

Spread the love रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले…
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों…

Spread the loveरायपुर। 15 अगस्त 2026 को देशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित रूप से…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में…