• 12/05/2026

देशहित के मुद्दों पर विपक्ष कर रहा दुर्भाग्यपूर्ण राजनीति : साव

देशहित के मुद्दों पर विपक्ष कर रहा दुर्भाग्यपूर्ण राजनीति : साव
Spread the love

00 प्रधानमंत्री की वैश्विक संकट में देशवासियों से अपील, इस पर अमल करना हम सबका दायित्व
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल, डीजल, पेट्रोलियम पदार्थों और रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि देश पर जब भी कठिन परिस्थितियां आती हैं, तब नागरिकों के सहयोग से ही उनका प्रभावी समाधान संभव हो पाता है।

साव ने रायपुर में सोमवार को कहा कि देश को महान और सक्षम बनाने में नागरिकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी जी की अपील पर अमल करना हम सबका दायित्व है। हर नागरिक को देशहित में उनके आग्रह का पालन करना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, पूर्व में भी अलग-अलग प्रधानमंत्रियों ने देशहित में जनता से सहयोग मांगा है। पंडित जवाहरलाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री ने भी देशवासियों से सहयोग का आह्वान नहीं किया था। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर देशवासियों ने सरकार का साथ दिया और मिलकर कोरोना जैसी चुनौती का सामना किया।

साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री जी यह अपील देश को मजबूत, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन और कांग्रेस इस मुद्दे पर भी राजनीति कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। विपक्ष का यह रवैया उनके देशहित के प्रति नकारात्मक सोच को दर्शाता है।

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…