• 25/01/2025

पद्म पुरस्कारों की घोषणा, कुवैत की योगा ट्रेनर से लेकर ब्राजील के आध्यात्मिक गुरु तक, छत्तीसगढ़ से… देखिए पूरी लिस्ट

पद्म पुरस्कारों की घोषणा, कुवैत की योगा ट्रेनर से लेकर ब्राजील के आध्यात्मिक गुरु तक, छत्तीसगढ़ से… देखिए पूरी लिस्ट
Spread the love

केंद्र सरकार ने शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी है। इस सूची में कई गुमनाम और चौंकाने वाले नाम भी शामिल हैं। जिनमें सेब सम्राट हरिमान, कुवैत की योगा ट्रेनर और ब्राजील के वेदांत गुरु जोनास मैसेट के नाम शामिल हैं।

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। केंद्र सरकार ने पद्म श्री के लिए 30 नामों की घोषणा की है। यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता देता है।

अब तक जारी पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं की सूची

एल हैंगथिंग (नागालैंड)

हरिमन शर्मा (हिमाचल प्रदेश)

जुमदे योमगम गैमलिन (अरुणाचल प्रदेश)

जोयनाचरण बाथरी (असम)

नरेन गुरुंग (सिक्किम)

विलास डांगरे (महाराष्ट्र)

शेखा ए जे अल सबा (कुवैत)

निर्मला देवी (बिहार)

भीम सिंह भावेश (बिहार)

राधा बहिन भट्ट (उत्तराखंड)

सुरेश सोनी (गुजरात)

पंडीराम मंडावी (छत्तीसगढ़)

जोनास मैसेट (ब्राजील)

जगदीश जोशीला (मध्य प्रदेश)

हरविंदर सिंह (हरियाणा)

भेरू सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)

वेंकप्पा अम्बाजी सुगतेकर (कर्नाटक)

पी दत्चानमूर्ति (पुडुचेरी)

लीबिया लोबो सरदेसाई (गोवा)

गोकुल चंद्र डे (पश्चिम बंगाल)

ह्यू गैंटजर (उत्तराखंड)

कोलीन गैंटजर (उत्तराखंड)

डॉ. नीरजा भाटला (दिल्ली)

Related post

छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट…

Spread the love00 प्री-2014 स्तर की तुलना में औसत वार्षिक रेल बजट आवंटन में 24 गुना वृद्धि, 36 परियोजनाओं पर चल…
एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि…

Spread the love00 2 सितंबर को होगा दीक्षांत समारोह, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगी शामिल…
आज विज्ञान इतना विकास कर लिया है कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से – डा. रमन

आज विज्ञान इतना विकास कर लिया है कि एआई…

Spread the love00 रीढ़ की हड्डी जोडऩे में लग जाते है 8 से 10 लाख,  नारायणा में 50 मरीजों का हो…