• 14/05/2025

Good News: PAK ने BSF के जवान को छोड़ा, 20 दिन बाद शॉ वापस लौटा वतन

Good News: PAK ने BSF के जवान को छोड़ा, 20 दिन बाद शॉ वापस लौटा वतन
Spread the love

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक सकारात्मक घटनाक्रम में पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को 20 दिन की हिरासत के बाद रिहा कर दिया। शॉ बुधवार को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत लौट आए, जिसे भारत की कूटनीतिक जीत माना जा रहा है।

23 अप्रैल 2025 को पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में ड्यूटी के दौरान 28 वर्षीय पीके शॉ गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तानी क्षेत्र में चले गए थे। इसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यह घटना ऐसे समय हुई जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई थी, के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया।

बीएसएफ ने शॉ की वापसी पर प्रेस रिलीज जारी कर कहा, “आज कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार शॉ अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत लौट आए हैं। 23 अप्रैल 2025 को ड्यूटी के दौरान वे गलती से पाकिस्तानी सीमा में चले गए थे। उनकी रिहाई के लिए बीएसएफ और अन्य चैनलों के जरिए लगातार प्रयास किए गए।” बीएसएफ ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर से उपजे तनाव का शॉ की रिहाई पर कोई असर नहीं पड़ा।

पश्चिम बंगाल के निवासी पीके शॉ की पत्नी रजनी साहू इस दौरान अपनी परेशानी के बावजूद सक्रिय रहीं। वे पति की रिहाई के लिए चंडीगढ़ पहुंचीं और बीएसएफ अधिकारियों से मुलाकात की। उनकी मेहनत और बीएसएफ के अथक प्रयासों से शॉ की सुरक्षित वापसी संभव हुई। अटारी-वाघा सीमा पर शॉ का उनके परिवार और बीएसएफ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मेडिकल जांच के बाद उन्हें जल्द ही गृहनगर भेजा जाएगा।

 

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…