• 17/01/2023

पाकिस्तान ने टेके घुटने, PM शरीफ ने मोदी से की बातचीत की अपील, बोले- भारत से 3 युद्ध लड़कर सबक सीख चुके

पाकिस्तान ने टेके घुटने, PM शरीफ ने मोदी से की बातचीत की अपील, बोले- भारत से 3 युद्ध लड़कर सबक सीख चुके
Spread the love

आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान ने आखिरकार अब अपने घुटने टेक दिए हैं। पाक के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ का बड़ा बयान सामने आया है। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के साथ 3 युद्ध लड़ा, इससे गरीबी-बेरोजगारी ही मिली। हम सबक सीख चुकें हैं और अब शांति से रहना चाहते हैं।

अल अरेबिया न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि भारतीय लीडरशिप और प्रधानमंत्री मोदी को मेरा संदेश है कि आइए मेज पर बैठते हैं और हमारे बीच के कश्मीर जैसे मसलों पर समझदारी से बात करते हैं। उन्होंने इस्लामिक देश संयुक्त अरब अमीरात से गुहार लगाई कि वह भारत और पाकिस्तान को वार्ता की मेज पर लाने में अहम रोल अदा कर सकता है।

भारत के साथ रिश्ते सुधारने की पहल करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा,  ”हम पड़ोसी हैं। यह हमारे ऊपर है कि हम शांति से रहें। प्रगति करें या फिर एक दूसरे से लड़ाई करें और समय-संसाधनों को बर्बाद करें। हम भारत के साथ तीन युद्ध लड़ चुके हैं और यह हर बार और कंगाली, गरीबी और लोगों के लिए बेरोजगारी लाया है। हम अपना सबक सीख चुके हैं और हम शांति से रहना चाहते हैं।

शरीफ ने आगे कहा, ”हम हमारी प्रॉब्लम सॉल्व करने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरा संदेश है कि चलिए बैठते हैं और बात करते हैं। पाकिस्तान नहीं चाहता कि हम हमारे संसाधनों को बम और बारूद बनाने में खर्च करें।”

परमाणु शक्ति संपन्न होने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “हम परमाणु शक्तियां हैं, हथियारों से लैस हैं और अगर भगवान न करे कि युद्ध छिड़ जाए तो जो हुआ उसे बताने के लिए कौन जीवित रहेगा। मैंने प्रेसिडेंट मोहम्मद बिन जायद से कहा है कि आप भारत और पाकिस्तान के बीच अहम रोल अदा कर सकते हैं।”

Related post

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और…

Spread the loveरायपुर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा…

Spread the love00 75 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक पर्व में निभाई जाएंगी पारंपरिक रस्में, दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में होगा…
हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष नेतृत्व, CM साय समेत दिग्गज होंगे शामिल; ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ का भव्य आयोजन

हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष…

Spread the loveरायपुर :  छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक-परंपरा के प्रतीक पर्व ‘हरेली’ के अवसर पर नवा रायपुर में एक…