• 26/11/2026

26 नवंबर का पंचांग: आज रहेगा साध्य योग का शुभ संयोग, जानें राहुकाल और शुभ समय

26 नवंबर का पंचांग: आज रहेगा साध्य योग का शुभ संयोग, जानें राहुकाल और शुभ समय
Spread the love

हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 25 नवंबर शाम 4.50 बजे से शुरू होकर अगले दिन 26 नवंबर दोपहर 1.15 बजे तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष तृतीया शुरू हो जाएगी, जो 27 नवंबर को सुबह 9.48 बजे तक रहेगी. गुरुवार को सुबह 6.56 बजे सूर्योदय और शाम 5.19 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, रात 7.01 बजे चंद्रोदय और अगले दिन सुबह 9.47 बजे चंद्रास्त होगा.

आज का पंचांग

आज गुरुवार सुबह 7.46 बजे साध्य योग शुरू होगा, जो अगले दिन सुबह 3.44 बजे तक रहेगा. ज्योतिष के अनुसार, ये 27 नित्य योगों में 22वां योग है, जिसे शुभ और सिद्धिदायक माना जाता है. इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.47 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक रहेगा. हालांकि कई पंचांगों में बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं माना जाता है. माना जाता है कि इस मुहूर्त में किए गए कार्यों से सभी प्रकार के अशुभ प्रभावों या दोषों का स्वतः नाश हो जाता है. गुरुवार सुबह 10.00 बजे से 11.24 बजे तक अमृतकाल रहेगा. ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, इसे अमृत के समान उत्तम फल देने वाला माना जाता है.

राहुकाल का समय

इस दिन राहुकाल दोपहर 1.26 बजे से 2.44 बजे तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल दिन का वो समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. गुरुवार को यमगंड काल सुबह 6.56 बजे से 8.14 बजे तक रहेगा. इस दिन गुलिक काल सुबह 9.32 बजे से 10.50 बजे तक रहेगा. आज के दिन चंद्र देव मिथुन राशि में रहेंगे. चंद्रमा के मिथुन राशि (स्वामी: बुध) में होने से मन, संवाद, बुद्धि और भावनाओं पर स्पष्ट प्रभाव पड़ता है. इसके साथ ही दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा.

Related post

CG- सरकारी निर्माण कार्यों में पर बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने दो एजेंसियों को किया ब्लैकलिस्टेड….

CG- सरकारी निर्माण कार्यों में पर बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। शासकीय निर्माण कार्यों में लापरवाही और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध छत्तीसगढ़…
Aaj Ka Rashifal 26 November 2026: 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, चमकेगी किस्मत; भाग्य देगा साथ!

Aaj Ka Rashifal 26 November 2026: 5 राशियों पर…

Spread the loveमेष राशिफल मेष राशि वालों की आर्थिक परेशानियों का हल निकल सकता है और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. अपनी बुद्धि…
छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: साय

छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया…

Spread the love00 8 से 10 जनवरी तक होगा भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री साय ने किया प्रतीक चिह्न का अनावरण 00 युवा…