• 03/02/2026

समाज के हर व्यक्ति के सुख-दुख में हों शामिल, कोई अकेला महसूस न करें : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

समाज के हर व्यक्ति के सुख-दुख में हों शामिल, कोई अकेला महसूस न करें : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Spread the love

रायपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज जिला साहू संघ बालोद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर सभी को नव दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीउ। उन्होंने इस अवसर पर समाज के विद्यार्थियों के हित में छात्रावास भवन के लिए भूमिपूजन किया। साथ ही सामाजिक भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की।  साव ने कहा कि समाज ने शिक्षा और सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसका लाभ समाज के बच्चों को होगा।

 समाज के हर व्यक्ति के सुख-दुख में हों शामिल, कोई अकेला महसूस न करें : श्री अरुण साव

 समाज के हर व्यक्ति के सुख-दुख में हों शामिल, कोई अकेला महसूस न करें : श्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए संकल्प लेने का दिन है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में बालोद जिला साहू समाज निरंतर प्रगति करेगा। शिक्षा, कृषि, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने के मामले में बालोद जिले की हमेशा एक अलग पहचान रही है, जिसे आगे और सशक्त बनाने की जिम्मेदारी अब नए पदाधिकारियों के कंधों पर है।

 समाज के हर व्यक्ति के सुख-दुख में हों शामिल, कोई अकेला महसूस न करें : श्री अरुण साव

साव ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग गरीब, मजदूर, रिक्शा चालक, ऑटो चालक सहित सभी के लिए समाज का द्वार सदैव खुला रहना चाहिए। सामाजिक पदाधिकारियों का दायित्व है कि वे हर व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़े रहें, ताकि हर सदस्य यह महसूस करे कि समाज उसके साथ है। साथ ही वर्ष में कम से कम दो बार सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे, जिससे समाज से उनका जुड़ाव मजबूत हो और वे समाज में अपने महत्व को समझ सकें।

 समाज के हर व्यक्ति के सुख-दुख में हों शामिल, कोई अकेला महसूस न करें : श्री अरुण साव

समारोह में साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, पूर्व मंत्रीगण  ताम्रध्वज साहू एवं रमशीला साहू, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष  टहल सिंह साहू,  विपिन साहू,  दीपक साहू,  प्रीतम साहू, प्रतिभा चौधरी,  हलधर साहू और  वीरेंद्र साहू सहित नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष  महेंद्र साहू,  मदन साहू,  बंशीलाल साहू, गणेश राम साहू, राजेश साहू,  भागवत साहू एवं सुनील साहू भी मौजूद थे।

Related post

CG : छत्तीसगढ़ में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक रहेंगे बंद!

CG : छत्तीसगढ़ में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज,…

Spread the loveरायपुर।  नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह में प्रदेशवासियों को एक और सार्वजनिक अवकाश मिलने जा रहा है। सिख धर्म…
पूर्व सांसद साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर आए मुख्यमंत्री साय

पूर्व सांसद साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने कहा- पैर में चोट लगने से नंदकुमार साय को हो रही थी तकलीफ, बेहतर उपचार के…
संविधान का अपमान बार-बार किसी राजनीतिक दल ने किया है, तो वह कांग्रेस पार्टी है – साव

संविधान का अपमान बार-बार किसी राजनीतिक दल ने किया…

Spread the love00 डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया  रायपुर।…