• 09/09/2025

वोट चोरी कर राज करने वालों को जनता नहीं करेगी माफ, बिलासपुर में बोले पायलट, भूपेश ने कहा- फूटेगा हाइड्रोजन बम

वोट चोरी कर राज करने वालों को जनता नहीं करेगी माफ, बिलासपुर में बोले पायलट, भूपेश ने कहा- फूटेगा हाइड्रोजन बम
Spread the love

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान के तहत बिलासपुर के मुंगेली नाका ग्राउंड में बड़ी आमसभा का आयोजन किया। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में हुई इस सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत ताम्रध्वज साहू, मोहन मरकाम, उमेश पटेल, अमरजीत भगत, अनिला भेड़िया, धनेंद्र साहू, अरुण वोरा जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभा में हजारों कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और भाजपा पर वोट चोरी, भ्रष्टाचार व लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया। यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे कांग्रेस के ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ कैंपेन का हिस्सा है, जो मतदाता सूची में धांधली और चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ है।

सभा में पायलट ने कहा कि लोकतंत्र की इमारत पर कई लोग नेता बने, लेकिन आज जानबूझकर व्यवस्था को बिगाड़ा जा रहा है। पहले निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष का चयन चीफ जस्टिस, पीएम और नेता प्रतिपक्ष मिलकर करते थे, लेकिन अब पीएम, गृहमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तय करते हैं। दो-एक के बहुमत पर चयन हो रहा है। भाजपा चाहती है कि देश में एक ही विचारधारा रहे। हम सवाल निर्वाचन आयोग से पूछते हैं, जवाब भाजपा के नेता देते हैं। जीतना है तो चुनाव लड़कर जीतो। वोट चोरी कर राज करने वालों को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। वोट चोरों को जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि वोट चोरी में दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है। भाजपा की डबल इंजन सरकार केवल धुआं फेक रही है। जनता की परेशानियों पर काम नहीं कर रही।

पायलट ने भाजपा सरकार पर स्कूल बंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को क्या अधिकार था, 10 हजार स्कूल बंद कर दिए। सवाल पूछो तो मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम शुरू हो जाता है। ईडी-सीबीआई को विपक्ष की आवाज दबाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा, बताएं 11 साल में कितने भाजपा नेताओं के यहां छापा पड़ा? क्या भाजपा के सारे नेता साधु हैं? रायपुर में हाल ही में पायलट ने कहा था कि सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे, व्यक्ति विशेष की बात नहीं है। चौबे के भूपेश के नेतृत्व वाले बयान पर भी यही रुख दोहराया। महंत के चमचा और सांप-बिच्छू वाले बयान पर कहा कि कांग्रेस विपक्ष की सक्रिय भूमिका निभा रही है। डिसिप्लिन पार्टी है।

भूपेश बघेल: वोट चोरी का हाइड्रोजन बम फूटेगा

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मंच से कहा कि हमारे नेताओं से निवेदन है कि अब ये न कहें कि हमारी सरकार ने काम नहीं किया और हम हार गए। ये कहें कि भाजपा ने वोट चोरी की, जिसकी वजह से हार गए। राहुल गांधी ने 7 अगस्त को वोट चोरी का प्रमाण पेश किया। जल्द फिर वोट चोरी के खिलाफ हाइड्रोजन बम फूटेगा। बघेल ने कहा कि भाजपा ने वोट चोरी कर सत्ता हथियाई है। जनता अब जाग चुकी है।

दीपक बैज: भाजपा-चुनाव आयोग का गठबंधन, 3 साल बाद सत्ता परिवर्तन

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग के गठबंधन से भाजपा सरकार बनी है। चुनाव आयोग आज कठघरे में है। छत्तीसगढ़ की जनता बेहाल हो गई है। किसान, खाद-बीज, स्कूल, शिक्षक, बिजली व्यवस्था बदहाल है। बस्तर में हाहाकार मचा है, लेकिन सरकार को फर्क नहीं पड़ रहा। डबल इंजन सरकार बस्तर की खदानों को मित्रों को सौंप रही है। आगे छत्तीसगढ़ के हर कोने तक आंदोलन ले जाएंगे। हाट-बाजार, गली-मोहल्लों तक। मंच से कहा कि देश का सबसे बड़ा वोट चोर कौन है? आप सब जानते हैं, नरेंद्र मोदी है। वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे भी लगाए। बैज ने कहा कि 3 साल बाद सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार रहें। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को हड़ताल का गढ़ बना दिया है।

Related post

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…
बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित…

Spread the loveजशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम केरसई में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’…

UCC Debate: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर मंथन,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में व्यापक परिचर्चा आयोजित की गई।…