• 24/07/2024

Video: उड़ान भरते ही एयरपोर्ट पर आग का गोला बना विमान, 18 की मौत

Video: उड़ान भरते ही एयरपोर्ट पर आग का गोला बना विमान, 18 की मौत
Spread the love

नेपाल की राजधानी काठमांडू में बड़ा हादसा हुआ है। यहां स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट में उड़ान भरने के दौरान निजी एयरलाइन कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 19 लोग सवार थे, जिनमें से 18 लोगों की मौत हो गई। विमान त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पोखरा जा रहा था। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 19  लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के दौरान विमान रनवे पर फिसल गया, जिसकी वजह से हादसा हुआ है। हादसे के तुरंत बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम और रेसक्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दुर्शटना में घायल विमान के पायलट कैप्टन एमआर शाक्य को अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद एयरपोर्ट को एहतियातन बंद कर दिया गया है।

वहीं दुर्घटनास्थल से 5 शव बरामद किए जा चुके हैं। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। विमान दुर्घटना के बाद उसमें भीषण आ लग गई और काले धुएं का गुबार निकलते नजर आ रहा है।

Related post

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान,…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत,…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…