• 28/05/2024

आखिरी चरण के लिए PM मोदी की हुंकार- ‘इंडी गठबंधन का खतरनाक फॉर्मूला, तुष्टिकरण की राजनीति करो…आतंकवादियों का बचाव करो’ 

आखिरी चरण के लिए PM मोदी की हुंकार- ‘इंडी गठबंधन का खतरनाक फॉर्मूला, तुष्टिकरण की राजनीति करो…आतंकवादियों का बचाव करो’ 
Spread the love

PM मोदी ने झारखंड की रैली में इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन की देशविरोधी राजनीति का एक खतरनाक फॉर्मूला है। इनका फॉर्मूला है घोर सांप्रदायिक राजनीति करो, घोर तुष्टीकरण की राजनीति करो, अलगाववादियों को संरक्षण दो, आतंकवादियों का बचाव करो और जो उसका विरोध करे। उस पर हिन्दू-मुसलमान करने का आरोप लगा दो।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी कहता है कि मैं SC, ST, OBC के आरक्षण की लूट नहीं होने दूंगा। तो INDI जमात को मिर्ची लग जाती है, ये कहते हैं मोदी हिन्दू-मुसलमान कर रहा है। इन्हें लगता है कि ये मोदी की छवि पर कीचड़ उछालेंगे तो मोदी डर जाएगा। ये अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं कि मोदी इनका नफरती प्रोपेगेंडा फेल करके रहेगा। मोदी आदिवासी और पिछड़ा आरक्षण की लूट नहीं होने देगा। ये मोदी की गारंटी है।

झारखंड में एक बड़ा संकट घुसपैठियों का हो गया है। हमारा ये संथाल परगना तो बहुत ज्यादा घुसपैठियों की चुनौती से जूझ रहा है। जिसके परिणामस्वरूप कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या तेजी से कम हो रही है और घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। आदिवासी बेटियों की सुरक्षा और उनका जीवन खतरे में पड़ गया है।

Related post

6000 करोड़ के महादेव सट्टा केस में बड़ा एक्शन, सट्टा किंग अब CBI की गिरफ्त में, ओमान से भारत लाया गया सौरभ चंद्राकर

6000 करोड़ के महादेव सट्टा केस में बड़ा एक्शन,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है।…
बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख…

Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि सुनने और बोलने में असमर्थ होना…
देर रात पटाखे फोड़ने पर हुआ विवाद, जज के परिवार और बर्थडे पार्टी में शामिल लोगों के बीच जमकर मारपीट

देर रात पटाखे फोड़ने पर हुआ विवाद, जज के…

Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान देर रात तक ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हो…