• 28/05/2024

मिजोरम में भारी बारिश से ढही खदान, 15 की मौत, कई लापता

मिजोरम में भारी बारिश से ढही खदान, 15 की मौत, कई लापता
Spread the love

मिजोरम के आईजोल में हुई भारी बारिश की वजह से एक खदान ढह गई। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई के लापता होने की खबर है। बताया जा रहा है कि तूफान रेमल के प्रभाव से लगातार इलाके में बारिश हो रही है। बारिश की वजह से नदियों का भी जल स्तर काफी बढ़ गया है।

जानकारी के मुताबिक खदान ढहने की घटना सुबह 6 बजे आइजोल के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेल्थम और ह्लिमेन के बीच हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 12 से ज्यादा शव निकाले जा चुके हैं। जिनमें स्थानीय के अलावा दूसरे राज्यों के लोगों के भी हैं। मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

आपको बता दें चक्रवात रेमल के प्रभाव से भारी बारिश की वजह से मिजोरम के विभिन्न इलाकों में भूस्खलन हुआ है। हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भूस्खलन की वजह से आइजोल का संपर्क देश के बाकी राज्यों से कट गया है। भूस्खलन के कारण सेलम वेंग में एक इमारत ढह गई। यहां 3 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। रेमल की वजह से आई आपदा को देखते हुए मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने गृह मंत्री के. सपडंगा, मुख्य सचिव रेनू शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी के साथ एक बैठक की।

Related post

भारत भाग्य विधाता फिल्म के लेखक-निर्देशक तापडिय़ा तथा फिल्म निर्माता आदि शर्मा ने की छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के एमडी आचार्य से सौजन्य मुलाकात

भारत भाग्य विधाता फिल्म के लेखक-निर्देशक तापडिय़ा तथा फिल्म…

Spread the love00 चित्रोत्पला फिल्म सिटी के विकास, फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के आकर्षक…
महिला एवं बाल विकास विभाग ने उद्योगों के साथ बनाई दीर्घकालिक सहयोग की रणनीति

महिला एवं बाल विकास विभाग ने उद्योगों के साथ…

Spread the loveo सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति o “आप सबके सहयोग से हम…
मुख्य सचिव ने एसएएससीआई 2026-27 के तहत सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने एसएएससीआई 2026-27 के तहत सुधार कार्यों…

Spread the love00 समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और विभागवार मासिक कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश रायपुर। मुख्य सचिव  विकासशील…