• 14/05/2024

PM मोदी ने वाराणसी से नामांकन किया दाखिल, प्रस्तावक बना ये खास शख्स

PM मोदी ने वाराणसी से नामांकन किया दाखिल, प्रस्तावक बना ये खास शख्स
Spread the love

लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पीएम मोदी के साथ उनके प्रस्तावक गणेश्वर शास्त्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। बता दें गणेश्वर शास्त्री ने ही 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला था।

नामांकन दाखिल करने से पहले पीएम मोदी ने काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना की। गंगा सप्तमी के अवसर पर वो दशाश्वमेघ घाट पर मां गंगा की पूजा के बाद क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचे।

पीएम मोदी वाराणसी सीट से लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पीएम मोदी इससे पहले साल 2014 और 2019 में वाराणसी लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। नामांकन स्थल पर गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

Related post

विकास का कोई विकल्प नहीं: मंत्री वर्मा

विकास का कोई विकल्प नहीं: मंत्री वर्मा

Spread the love00 टंडवा में वर्षों पुरानी मांग पूरी: 8 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ​रायपुर। रायपुर जिले…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी…

Spread the loveमुस्कुराता बस्तर’ थीम पर जगदलपुर में होगी कार्टून कार्यशाला स्कूली विद्यार्थियों को मिलेगा वरिष्ठ कार्टूनिस्टों से प्रशिक्षण बस्तर की…
खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता से हो रहे काम, उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए इस साल 100 करोड़ का प्रावधान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल* रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…