• 13/03/2026

PM Modi: 47,800 करोड़ की सौगात के साथ असम-बंगाल दौरे पर पीएम मोदी, कई बड़े प्रोजेक्ट्स का करेंगे शुभारंभ

PM Modi: 47,800 करोड़ की सौगात के साथ असम-बंगाल दौरे पर पीएम मोदी, कई बड़े प्रोजेक्ट्स का करेंगे शुभारंभ
Spread the love

असम/पश्चिम बंगाल। PM Modi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को दो चुनावी राज्यों असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे करीब 47,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

दौरे के पहले दिन पीएम मोदी कोकराझार में लगभग 4,570 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिसमें असम माला 3.0 योजना के तहत 3,200 करोड़ रुपये से अधिक लागत से 900 किलोमीटर सड़कों का निर्माण शामिल है, वहीं बोडोलैंड क्षेत्र में छह सड़क परियोजनाएं और रेलवे ओवरहॉलिंग वर्कशॉप की भी नींव रखी जाएगी।

शाम को गुवाहाटी में करीब 19,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन होगा, जहां चाय बागान श्रमिकों को जमीन के पट्टे दिए जाएंगे और पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त भी जारी की जाएगी जिससे 9.3 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।

इसके अलावा कोपिली हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, नुमालीगढ़-सिलीगुड़ी पाइपलाइन विस्तार, कई रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोजेक्ट, बिश्वनाथ घाट और नीमाती में क्रूज टर्मिनल, दिब्रूगढ़ में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, कामाख्या मंदिर रोपवे प्रोजेक्ट और गुवाहाटी में पीएम एकता मॉल का भी शुभारंभ होगा।

वहीं 14 मार्च को सिलचर में करीब 23,550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, जिसमें 166 किलोमीटर लंबा शिलांग-सिलचर हाई स्पीड कॉरिडोर, एनएच-306 पर एलिवेटेड कॉरिडोर और करीमगंज में कृषि कॉलेज शामिल हैं।

Related post

700 पदों पर जल्द शुरू होगी सहायक प्राध्यापकों की सीधी भर्ती

700 पदों पर जल्द शुरू होगी सहायक प्राध्यापकों की…

Spread the love सीजीपीएससी  के माध्यम से होगी भर्ती रायपुर-राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प और युवाओं को रोजगार की…
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, सहकारिता को नई दिशा देने जुटेंगे प्रदेशभर के प्रतिनिधि रायपुर–मुख्यमंत्री  विष्णु देव…
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा…

Spread the loveएआई मिशन के जरिए युवाओं को कौशल, रोजगार और नवाचार के मिलेंगे नए अवसर शासन-प्रशासन को अधिक दक्ष, पारदर्शी…