• 25/08/2024

बच्चा चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़ , नशीला पदार्थ पिलाकर मां के सामने ही बच्चों को किया अगवा

बच्चा चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़ , नशीला पदार्थ पिलाकर मां के सामने ही बच्चों को किया अगवा

Follow us on Google News

मध्य प्रदेश के ग्वालियर पुलिस ने मानव तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का सुराग एक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की वजह से पता लगाया गया जिसमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें पांच दिन पहले ग्वालियर से दो बच्चों को बेहोश कर अगवा किया गया था। इनमें से एक यूपी के करहल में एक किन्नर के घर से और दूसरा भिंड जिले के एक गांव से बरामद किए गए।

 

मामला ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र का है। 20 अगस्त को सरोज वंशकार नामक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वो अपने दोनों बच्चों को लेकर मुरार बाजार गई थी। वहां उसकी मुलाकात एक अनजान महिला और पुरुष से हुई, जिन्होंने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। जब उसे होश आया तो उसके बच्चे गायब थे।

 

पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में महिला के साथ दिख रहे एक व्यक्ति की पहचान सत्यनारायण जाटव के रूप में हुई। पुलिस को पता चला कि सत्यनारायण ने घटना वाले दिन एक दुकान से सामान खरीदा था और ऑनलाइन पेमेंट की थी।

 

पुलिस ने सत्यनारायण की निशानदेही पर करहल से शालू किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 3 साल के बच्चे को बरामद कर लिया। और इसी प्रकार अन्य आरोपियों की धर पकड़ की गई। ग्वालियर से 20 दिन की बच्ची को किडनैप किया गया था जबकि 3 साल के बच्चे को उत्तर प्रदेश से ढूंढ निकाला गया है। इन आरोपियों में दो महिलाएं एक किन्नर और दो युवक शामिल है।